RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज: डीडीसी की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ अभियान से संबंधित बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/गोपालगंज ( बिहार)29 जून।उप विकास आयुक्त, गोपालगंज अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय कार्यालय कक्ष में लोहिया स्वच्छ अभियान से संबंधित बैठक आहुत की गई।
उक्त बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत चयनितों पंचायतों में ससमय भुगतान एवं सामग्री आपूर्त्ति हेतु एजेंसी से समन्वय स्थापित कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से संबंधित कार्य ससमय किया जाने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कर्मी का चयन प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक कर्मी की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए महोदय ने सख्त निदेश दिया। जिस पंचायत या वार्ड में कर्मी की नियुक्ति अभी तक नहीं की गई है वहां अगले सप्ताह तक ग्राम सभा करके नियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक एवं अन्य कर्मीगण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 04 मार्च 25

rktvnews

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित हुआ होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन- 2024

rktvnews

जलवायु परिवर्तन पर युनाइटेड नेशन्‍स फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्‍लाइमेट चेंज की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 मार्च 24

rktvnews

शोकाकुल परिजनों से मिला लोजपा रामविलास का शिष्ट मंडल।

rktvnews

27 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment