RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जिलाधिकारी का जनता दरबार।

नवादा/बिहार 04 अगस्त।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को काफी धैर्य के साथ सुना और समाधान का आश्वासन दिए। आज की जनता दरवार में कुल 60 आवेदन आये, जिसमें कई आवेदनों को ऑन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया।
आज की जनता दरबार में आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए।
आज जनता दरबार में प्रखंड-नारदीगंज, पंचायत-कोशला, टोला-सीता विगहा, ग्राम-बभनौली के गोविन्द दास, सीता विदल एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा गाॅव का रास्ता बंद कर दिया गया है, इसपर तत्काल कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया। प्रखंड-अकबरपुर, पंचायत-पैजुना, ग्राम-पैजुना के राम अधीन कुमार ने दाखिलखारिज नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया। पो0-सादीपुर, ग्राम-राजाविगहा के धनंजय कुमार ने मृत सहायिका सुमा देवी के मरनोपरान्त अनुग्रह अनुदान के लिए जिला पदाधिकारी के यहां आवेदन दिया। सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एवं कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास जाॅच कर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।
आज की जनता दरबार में दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा, उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का भव्य स्वागत।

rktvnews

सन नियो ने दिल को छू लेने वाले गिफ्ट हैंपर के साथ मनाई दिवाली और छठ पूजा, इस त्योहारी मौसम में परिवारों को करीब लाने का किया प्रयास।

rktvnews

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए संबंधी समीक्षा बैठक दिल्ली में संपन्न हुई।

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों की हत्या पर गोल्डन बेबी फुटबॉल एकेडमी द्वारा कैंडल जला दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि।

rktvnews

गणतंत्र दिवस परेड-2024, फुल ड्रेस रिहर्सल- राजस्थान की झांकी ने विकसित भारत में पधारो म्हारे देश का संदेश देकर मन मोहा।

rktvnews

भोपाल:सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment