RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी,आरोपित परीक्षा नियंत्रक को पदमुक्त करना होगा:आजाद सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जुलाई। शनिवार को छात्र जदयू द्वारा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन तीसरे दिन भी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के “स्पेशल विजिलेंस इकाई ” के आरोपित परीक्षा नियंत्रक को पद मुक्त करने सहित अन्य अनियमितता का एस वी यू से जाँच करवाने को लेकर अनशन स्थल पर जदयू के वरिष्ठ नेता कार्यालय प्रभारी शंभू सोनी और जिला के उपाध्यक्ष राजीव रंजन श्रीवास्ताव और हरेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष जदयू भोजपुर ने अनशन स्थल पर पहुच अनशनकारीयो का हाल चाल पूछ मामले को समझ कुलपति से वार्ता कर कारवाई करने की अपील की। अनशन पर बैठे छात्र जदयू अध्यक्ष आजाद सिंह और सदा शंकर राय ने कहा कि अनशन परीक्षा नियंत्रक के हटने और निलंबित सहित अन्य मुद्दो पर जाँच,कंप्युटर इंचार्ज अमरेंद्र नारायण के कार्यकाल मे परीक्षा फल मे बड़े पैमाने पर हुए गड़बड़ी का सुधार प्रक्रिया का SVU से जाँच और करवाई सहित अन्य मुद्दो पर कारवाई से ही समाप्त होगा।
पूर्व छात्र जदयू उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता पंकज तिवारी ने अनशन स्थल पर आंदोलनकारियों के समर्थन मे कहा कि विश्वविद्यालय मे पठन पाठन का चर्चा कम घोटाले ज्यादा हो रहे जो आनेवाली पीढ़ी के शिक्षा का भविष्य बर्बाद करने का स्तंभ बनते प्रतीत हो रहा है।
अनशन पर आए छात्र जदयू उपाध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक को निलंबित न करना विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ पद पर बैठे कुलपति के योग्यता पर सवाल उत्पन्न कर रहा है।वही सासाराम से संगठन के सचिव सुशील कुमार राय सहित, शेखर सिंह,पंकज गुप्ता पहुंच अनशन का समर्थन किया।
भोजपुर जिला जदयू अध्यक्ष संजय सिंह ने अनशनकारी साथियों का फोन से हाल समाचार लेकर ,कुलपति से दूरभाष के माध्यम से मामले को गंभीरता से लेने का अपील की।
उन्होनें ने कहा छात्र संगठन का मांग को मैं गंभीरता से लिया हूं। फिलहाल विश्वविद्यालय के कोई भी पदाधिकारी अनशनकारियों से न मिलने आया ना कोई वार्ता की पहल की।
छात्र जदयू विश्वविद्यालय कमिटी सहित अन्य छात्र छात्रा उपस्थित रहे सुरुचि कुमारी, सपना यादव मोनी गुप्ता मोनू कुशवाहा, पंकज गुप्ता, गुड्डू ओझा, भोला सिंह,गुड्डू यादव, अंजलि सिन्हा, प्रदीप कुमार, रूपेश सिंह, लीला सोनी, प्रदीप कुमार, विकास सिंह, सुमित सिंह, मोनू यादव, दीपक यादव, अमित कुमार, मोहम्मद शाहिद, मुन्ना पाठक , दीपक यादव, सहित दर्जनों छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे। अनशनकारी के स्वास्थ्य देखभाल के लिए सिविल सर्जन भोजपुर ने डॉक्टर की एक टीम गठित कर भेजे जिसमें आए डॉक्टर ने अनशनकारी छात्र नेता का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ परामर्श भी मिला। जल पीने से अनशन समाप्त नही होता। तीसरे दिन अनशन जारी है।

Related posts

चतरा:चौथे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में शकील अहमद ने दिया योगदान!योगदान के पश्चात उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

सिंचाई एवं बाढ़ को लेकर जल संसाधन मंत्री ने की बैठक।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर 22 जुलाई को पीरो में शिविर के माध्यम से महिलाओं को करेगा जागरूक।

rktvnews

राजस्थान:ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, दीर्घकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार करें कार्ययोजना : मुख्यमंत्री

rktvnews

झारखण्ड:छठे चरण में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदान : के रवि कुमार

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जोधपुर के सालावास में 104.15 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

rktvnews

Leave a Comment