RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 30 जून को पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 जून।भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 जून को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनके जीवन और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित अन्वया कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री द्वारा विमोचित की जाने वाली पुस्तकों में शामिल हैं:

पूर्व उपराष्ट्रपति की जीवनी, जिसका शीर्षक है, “वेंकैया नायडू – सेवा में जीवन”। इसे द हिंदू, हैदराबाद संस्करण के पूर्व स्थानीय संपादक श्री एस नागेश कुमार ने लिखा है।
भारत के उपराष्ट्रपति के पूर्व सचिव, डॉ. आई.वी. सुब्बा राव द्वारा संकलित एक सचित्र पुस्तक, “भारत का जश्न – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में श्री एम. वेंकैया नायडू का मिशन और संदेश।“
श्री संजय किशोर द्वारा तेलुगु भाषा में लिखित सचित्र जीवनी, जिसका शीर्षक है, “महानेता – श्री एम. वेंकैया नायडू का जीवन और उनकी जीवन-यात्रा।“

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के अग्नि पीङितों के बीच चेक वितरित।

rktvnews

भोजपुर:लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले तैयारी जोरों पर ,जीयर स्वामी होगें सम्मिलित।

rktvnews

सीतामढ़ी:सोनवर्षा प्रखंड के मड़पा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दरभंगा:जिले के मब्बी ओ.पी व बहादुरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाहन जाँच के दौरान जप्त की गई राशि।

rktvnews

Leave a Comment