RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव और रोकथाम को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)29 जून।डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव और रोकथाम को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक समाहरणालय में हुई। बरसात के दिनों में डेंगू तथा चिकनगुनिया से रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा दवा का छिड़काव चीफ मेडिकल ऑफिसर द्वारा करवाया जाएगा तथा शहरी क्षेत्र में यह कार्य नगर परिषद/नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूली बच्चों के बीच डेंगू एवं चिकनगुनिया के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला मलेरिया पदाधिकारी ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया के लिए सदर अस्पताल में 10 बेड तथा प्रखंड स्तर के अस्पतालों में 2 बेड रिजर्व रखे गए है। इसके अलावा सदर अस्पताल में जांच मशीन के साथ जांच किट उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग के लिए मशीन व मालाथियान की उपलब्धता भी है। मरीज प्रतिवेदित होने पर फॉगिंग की जाएगी। जिलाधिकारी ने नगर परिषद से शहरी क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग एवं लार्विसाइडल के स्प्रे करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक करने का निर्देश भी दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्याम नंदन प्रसाद,जिला शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सहित अन्य विभागीय लोग मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का रामगढ़ दौरा,हवेलियों को बचाने का बनेगा प्लान।

rktvnews

भोजपुर:जिला गंगा समिति भोजपुर की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय ने ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेईएम) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद’ पर वेबिनार का आयोजन किया

rktvnews

भोजपुर: लंबे अवकाश बाद खुले न्यायालय ,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कर्मचारियों ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं,की आम बैठक।

rktvnews

बागपत:जनगणना 2027, फैमिली आईडी और विकास परियोजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

rktvnews

भोजपुर: कुंवर सिंह की प्रतिमा पर डीएम और एसपी ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment