RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)27 जून।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं PMEGP, PMEGP-2 एवं PMFME योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिकारी एवं बैंकर्स यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो ताकि रोजगार सृजन के साथ-साथ लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो।
जिला पदाधिकारी ने भावी उद्यमियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे अनुरोध किया की अपने साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार अवसर सृजित करें तथा जिला एवं राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के साझेदार बनें। वर्त्तमान समय में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उद्योगों की स्थापना हो रही है। बक्सर जिला अन्तर्राज्यीय सीमा पर अवस्थित है तथा सड़क एवं रेल नेटवर्क से जुड़ा है। जिसके कारण यहाँ के उद्योगों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अन्तर्गत सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लाभुक को क्रमश: 25 प्रतिशत, 35 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्र के लाभुक को क्रमश: 15 प्रतिशत, 25 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान इस योजना अंतर्गत है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम-2 अन्तर्गत वैसे आवेदक जिन्होनें पी.एम.ई.जी.पी.-01 एवं मुद्रा ऋण योजना के तहत बैंक से ऋण प्राप्त कर लिया हो तथा तीन वर्षों से कार्यरत इकाइयाँ, जो टर्म लोन की आदायगी बैंकों को कर दिया हो। उन्हे 15 प्रतिशत अनुदान की दर से 1.00 करोड़ रू0 तक का ऋण प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण प्रक्षेत्र के उद्योगों को 35 प्रतिशत की दर से अधिकतम 10.00 लाख रू0 अनुदान प्रदान किया जाता है।
ऋण वितरण कैम्प में PMEGP योजना अन्तर्गत कुल 21 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं कुल शून्य लाभुकों को वितरण पत्र एवं PMFME योजना अन्तर्गत कुल 26 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं कुल 01 लाभुकों को वितरण पत्र जिला पदाधिकारी द्वारा वितरित किया गया हैं। कुल 47 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान किया गया। जिसमें कुल 3.81 करोड़ की राशि सन्निहित है।
पीएमईजीपी में 21 स्वीकृत, पीएमएफएमई में 25 स्वीकृत, पीएमएफएमई में 01 संवितरण, कुल लाभार्थी 47 है।
पीएमएफएमई योजना में कुल स्वीकृत राशि 187.76 लाख है।
पीएमईजीपी योजना में कुल स्वीकृत राशि 172.84 लाख है।
पीएमएफएमई में कुल संवितरण राशि 25 लाख है। कुल राशि 385.6 लाख है।
शिविर में अतुल कुमार, सहायक उद्योग निदेशक, उद्योग निदेशालय, बिहार, पटना, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर, अग्रणी बैंक प्रबंधक, बक्सर एवं सभी बैंको के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आरएएस में चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात कर दी बधाई, राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहने की सीख दी।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

नारनौल:न्यायिक परिसर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:केरल में संतुलन खोते राहुल गांधी

rktvnews

चतरा:समाहरणालय परिसर में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन।

rktvnews

नही रहे मजदूरों के मसीहा कॉमरेड गोपाल प्रसाद,मजदूर दिवस पर ली अंतिम सांस।

rktvnews

Leave a Comment