RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: डकैती की घटना में संलिप्त 02 अपराधकर्मी गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)27 जून।भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि बड़हरा थानान्तर्गत डकैती की घटना में संलिप्त 02 अपराधकर्मी को किया गिरफ्तार। विदित हो की अफजल अंसारी, पिता-अब्दुल रउफ, सा०-धूरिया इमलिया, थाना-सेवरही, जिला-कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) दिनांक-12.02.2023 को अपने ट्रक से बालू लोड करने हेतु सीवान से कोईलवर जा रहे थे कि रास्ते में समय करीब 01:00 बजे कोईलवर-छपरा मार्ग पर छोटी बबुरा पुल के पास जाम रहने के कारण गाड़ी रोक दिये, तभी करीब आठ के संख्या में लोग अवैध हथियार के साथ आये और हथियार का भय दिखाकर वादी का रूपया, मोबाइल आदि लूट लिये। इस लूट की घटना के बाद दूसरे ट्रक में भी लूटपाट करने की कोशिश कर रहा था तभी किसी अन्य ट्रक वाले की सूचना पर पुलिस आयी और घेराबंदी कर उसमें से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। वादी के द्वारा दिये गये फर्दबयान के आधार पर बड़हरा थाना कांड सं0-82/23, दिनांक-12.02.2023, धारा-395/412 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट कुल-08 नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई सामानों की बरामदगी हेतु अनुमंडल
पुलिस पदाधिकारी-2, सदर आरा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, बड़हरा थाना, पु०अ०नि०मोबिल आलम, पु०अ०नि० भावना राय, बड़हरा थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर रेड /छापामारी की जा रही थी, इसी कम में दिनांक-26.06.2024 की रात्रि करीब 02:30 बजे उक्त कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त को ग्राम-चकिया से गिरफ्तार किया गया। उक्त कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर रेड /छापामारी की जा रही हैं।

> गिरफ्तारी-

(1) संजय कुमार उर्फ बिट्टू कुमार, पे०-विनोगी राय, सा०-चकिया, थाना-डोरीगंज, जिला-छपरा (ii) बिट्टू कुमार, पे०-कामता राय, सा०-धकिया, थाना-डोरीगंज, जिला-छपरा

Related posts

राजस्थान:68वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भूमि ने जीते 4 पदक।

rktvnews

जन जागरण अभियान के रूप में आगे बढ रहा जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट परिणाम के दिन ही डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित हो रही पुरस्कार राशि बाड़मेर के मूलाराम, जयपुर की अंकिता कुमारी और अलवर के अविनाश ने मारी बाजी।

rktvnews

भोजपुर:भामाशाह जयंती समारोह 29 अप्रैल को तैयारी तेज : संजीव गुप्ता

rktvnews

पटना:दलितों को संगठित करने में जुटा हम गुट की 14 मार्च को होगी बैठक : राजेश निराला

rktvnews

भोजपुर:भारत की सभ्यता, संस्कृति और एकता के लिए देश मे भाजपा का होना आवश्यक: केंदीय मंत्री,सतीशचंद्र दूबे

rktvnews

चतरा:झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment