RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

भोजपुर:स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने में सहयोग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की कटेगी बिजली।

अमरेंद्र कुमार,विद्युत कार्यपालक अभियंता

 

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)24 जून।भोजपुर जिलान्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है। आगे बताते चलें की बिजली चोरी रोकने के लिए बिहार में विभाग ने एक अभियान के तहत घर-घर अब स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संदर्भ में अमरेंद्र कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, आरा द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने से विभाग समेत उपभोक्ताओं को भी काफी फायदे होंगे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता को बिजली बिल के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। उपभोक्ता मोबाइल की तरह रिचार्ज होने वाले इन मीटरों में जितने का रिचार्ज करेंगे उतनी ही बिजली खर्च कर पाएंगे। बता दें की उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं करने पर, वे दो दिनों तक बिजली का उपभोग कर सकते हैं। इसके बाद भी रिचार्ज नहीं करने पर तीसरे दिन केवल कार्य दिवस को सुबह के 10 बजे से दिन के 1 बजे के बीच ही बिजली स्वतः कट जाती है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छुट्टी एवं रविवार के दिन बिजली नहीं काटी जाती है तथा रात में भी कंपनी द्वारा बिजली नहीं काटी जाती है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर एवं नॉर्मल मीटर का टैरिफ एक समान है। स्मार्ट मीटर मे छ: महीने या उससे अधिक की अवधि तक लगातार 2000 रूपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज मिलेगी। बैलेंस खत्म होने से पहले रिचार्ज करने पर 2 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। तीन से छ: महीने की अवधि तक लगातार 2000 रूपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 7% की ब्याज मिलेगी। ऑनलाइन रिचार्ज करने पर 1% की अतिरिक्त छूट तथा तीन महीने तक लगातार 2000 रूपये से ज्यादा बैलेंस रहने पर 6.75% की ब्याज मिलेगी। उन्होंने स्मार्ट मीटर के कार्यों मे उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। साथ ही ये भी बताया कि इसमे सहयोग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाएगी।

Related posts

बागपत के ज़ीरो वेस्ट महोत्सव मॉडल की राष्ट्रीय मंच पर हो रही चर्चा, देशभर से लोग भेज रहे सुझाव।

rktvnews

सरकार ने फसल वर्ष 2025-26 के मद्देनजर मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अफीम पोस्त की खेती के लिए वार्षिक लाइसेंसिंग नीति की घोषणा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 फ़रवरी 25

rktvnews

शहीद का पार्थिव शरीर गाँव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

गढ़वा :उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment