RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस के अवसर पर सभी से जल की हर बूंद को बचाने और इस अनमोल संसाधन का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का आह्वान किया।
जीवन को बनाए रखने और पृथ्वी के भविष्य को आकार देने में जल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, श्री मोदी ने उन लोगों की भी सराहना की जो सतत पद्धतियों को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

“जल हमें जीवन देता है और हमारे ग्रह के भविष्य को आकार देता है।

इस विश्व जल दिवस के अवसर पर, आइए हम हर बूंद जल के संरक्षण और उसके जिम्मेदारी से उपयोग करने के अपने संकल्प को दोहराएं।
आज का दिन उन लोगों की सराहना करने का भी है जो सतत उपायों को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।”

Related posts

भोपाल:मेक इन इंडिया के तहत भोपाल जिले में EMC 2.0 परियोजना की स्थापना की स्वीकृति।

rktvnews

पं विश्वनाथ शुक्ल ‘चंचल’ की प्रथम स्मृति-पर्व पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ समारोह, दी गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

बुजुर्गों के अनुभव और युवा पीढ़ी की शक्ति से होगा समाज का सर्वांगीण विकास: आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री

rktvnews

गर्मी के मद्देनजर मतदान के दौरान रहेगी विशेष व्यवस्था : के. रवि कुमार

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोजपुरी में भाषण से लोगों में दिखा उत्साह का संचार।

rktvnews

हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देखने वालों को देना है पटकनिया : शिवानंद तिवारी

rktvnews

Leave a Comment