RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर करेंगे नमन।

RKTVNEWS/ भोपाल (मध्यप्रदेश)22 जून।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े बलिदानी व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव सम्मानीय रहेंगे। इनके बलिदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाना आवश्यक है। वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर जबलपुर में हो रहे कार्यक्रम के साथ ही रानी दुर्गावती की जयंती पर आगामी 5 अक्टूबर को विभिन्न आयोजन किए जाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को समत्व भवन से 24 जून को जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह और कलेक्टर जबलपुर ने कार्यक्रम की तैयारियों से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर नर्रई नाला, जबलपुर में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें अन्य जन प्रतिनिधि और नागरिक भी शामिल होंगे। वीरांगना रानी दुर्गावती को उनके समाधि स्थल पर आदरांजलि दी जाएगी। इस अवसर पर एक अन्य कार्यक्रम में वेटनरी कॉलेज जबलपुर में संस्कृति विभाग द्वारा रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी। स्वराज संस्थान की ओर से एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

रानी दुर्गावती के 500वें जन्मशताब्दी समारोह के अंतर्गत हर माह कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि रानी दुर्गावती का यह 500 वाँ जन्मशताब्दी वर्ष है। पंच-शताब्दी जन्म महोत्सव के अवसर पर आगामी 5 अक्टूबर को प्रदेश के जनजातीय बहुल जिलों में स्थित विद्यालयों में निबंध और क्विज के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जनपद पंचायत स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जुलाई माह में छिंदवाड़ा, अगस्त माह में शहडोल और सितम्बर माह में मंडला में कार्यक्रम होंगे। जबलपुर में 5 अक्टूबर को मुख्य समारोह होगा, जिसमें अनेक विशिष्टजन शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से शौर्य यात्राएं जबलपुर पहुंचेंगी।
बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजौरा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग डॉ. ई रमेश कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मंडल दिवस पर सामाजिक न्याय और आरक्षण की लड़ाई के नायकों को किया गया याद।

rktvnews

दरभंगा:केवटी प्रखण्ड के पंचायत सरकार भवन बरिऔल में जिला स्वीप कोषांग तथा आई.सी.डी.एस के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजन।

rktvnews

आईआईसीए ने योग्य पेशेवरों की खोज करने वाले शीर्ष कॉरपोरेट नेताओं के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया, नई शासन पहल की शुरुआत की।

rktvnews

धार्मिक अनुष्ठान से रेडक्रॉस सोसायटी में निर्माण कार्य शुरू।

rktvnews

विशाल सिंह के नेफेड के निदेशक निर्वाचित होने पर सर्वत्र खुशी की लहर:अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment