RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: भाकपा – माले ने अपने प्रदर्शन की समीक्षा की इसे संतोषजनक बताया और आरा क्षेत्र की जनता के प्रति जीत के लिए आभार जताया।

माले के नव निर्वाचित सांसद की अगुवाई में आरा क्षेत्र में पूर्व सासंद के अधूरे कार्य होंगे पूरे।

आनेवाले दिनों में खेती – किसानी, सिंचाई और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास ही प्रमुखता होगी।

माले तरारी विधानसभा उप चुनाव पूरे ताकत के साथ लड़ेगी, बैठक में इसके तैयारी पर चर्चा की गई।

पार्टी केंद्रीय कमिटि के आह्वान पर पूरे जुलाई माह में ग्राम बैठक, सदस्यता अभियान, पार्टी मुख्य पत्र लोकयुद्ध सदस्यता अभियान चलाएगी।

भाकपा – माले जिला स्थाई समिति की एकदिवसीय बैठक हुई खत्म!

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)20 जून।भाकपा – माले जिला स्थाई समिति की एक दिवसीय बैठक आज चंदवा ग्रीन हेवेन रिसोर्ट में खत्म हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि राज्य सचिव कुणाल सहित केंद्रीय कमिटि सदस्य व लोकयुद्ध सम्पादक संतोष सहर, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद, केंद्रीय कमिटि सदस्य राजू यादव, पूर्व राज्य सचिव नंदकिशोर प्रसाद, पीरो प्रखण्ड सचिव चंद्रदीप सिंह, इंदु सिंह, सहित सभी सदस्य शामिल थे।
बैठक में लोकसभा चुनाव का समीक्षा की गई। जिसमें अपने प्रदर्शन की समीक्षा में संतोषजनक बताया और आरा क्षेत्र की जनता प्रति जीत के लिए आभार जताया।
अपने आगे कार्यभार में नव निर्वाचित सांसद की अगुवाई में आरा क्षेत्र में पूर्व सासंद के अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्णय लिया गया और आनेवाले दिनों में खेती – किसानी, सिंचाई और क्षेत्रों में रोजगार और विकास प्रमुख्य कार्यभार होगा।
बैठक ने यह निर्णय लिया कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए पूरे जुलाई माह में ग्राम बैठक, सदस्यता अभियान, पार्टी मुख्य पत्र लोकयुद्ध सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई- समन ऐप का लोकार्पण किया।

rktvnews

चतरा:टंडवा और सिमरिया में उपायुक्त का औचक निरीक्षण; सेवा का सप्ताह के अंतर्गत पूरे जिले में लगातार लग रहे शिविर।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री द्वारा आज राज्य भर के विद्युत उपभोक्ताओं से किया गया संवाद।

rktvnews

भोजपुर: शनिवारीय गतिविधि के तहत विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुने बिना फैसला नहीं हो सकता।

rktvnews

भोजपुर:सम्मान सभा में बोले एमएलसी राधाचरण साह , हर संभव मदद करुंगा।

rktvnews

Leave a Comment