RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयुक्त पटना प्रमण्डल पटना की अध्यक्षता में विद्यालय वाहन परिचालन विनियमन 2020 के संबंध में समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)20 जून। आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयुक्त पटना प्रमण्डल पटना की अध्यक्षता में विद्यालय वाहन परिचालन विनियमन 2020 के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की गई। जिसमें अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर एवं जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा भाग लिया गया।
विद्यालय वाहन परिचालन विनियमन 2020 के आलोक में विद्यालय वाहन के सुरक्षित परिचालन हेतु जिला स्तरीय समिति के आयोजित बैठकों में जिला अंतर्गत सभी विद्यालय के प्रबंधक, संचालकों को विद्यालय से परिचालित वाहनों के सुरक्षित परिचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
स्कूल बस में सी0सी0टी0वी0 को अनिवार्य रूप से स्थापित किया जायेगा। ताकि यात्रा के दौरान वाहन की गतिविधि को रिकार्ड किया जा सकें। सी0सी0टी0वी0 फुटेज 60 दिनों तक स्कूल प्रबंधन को संरक्षित करना होगा। सभी विद्यालय के वाहन पर स्पष्ट अक्षरों में ऑन स्कूल डयूटी प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल बस में बच्चों को चढाने एवं उतारने के लिए योग्य परिचारक की व्यवस्था करनी होगी। बालिका विद्यालयों के मामलें में एक महिला परिचारक निश्चित रूप से होनी चाहिए।
वैसे वाहन चालक जिन्हें मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 183 (तेज गति में गाडी चलाना), धारा 184 (खतरनाक ड्राईविंग) एवं धारा 185 (नशे में ड्राईविंग) के आरोप में एक बार भी दंडित किया गया है तथा भारतीय दंड संहिता एवं पॉस्कों एक्ट के तहत अपराध किये जाने हेतु दंडित किया गया है, उन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
स्कूल वाहन चालकों को स्कूल वाहन में बच्चों के नाम, कक्षा, आवासीय पता, ब्लड ग्रुप, रूकने का स्थल, रूट प्लान इत्यादि के बारे में पूरी सूची वाहन में उपलब्ध रखना होगा।
यदि विद्यालय प्रबंधन किसी भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करते है तो अभिभावक को इसकी सूचना जिला पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को देना होगा।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माह दिसम्बर 2023 में जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में परिचालित वाहनों की जाँच हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 24 विद्यालयों के कुल 121 वाहनों के जाँच के क्रम में दस्तावेज अद्यतन नहीं होने के कारण एम0भी0 ऐक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत 25,19,000=00 रूपये का शमन किया गया।

Related posts

भोजपुर:अनन्त कर्मो की निर्जरा कर अनंत पुण्य का आश्रव ही अनंत चतुर्दशी है:मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

सांसद खेल महोत्सव में भोजपुर के नीरव विशाल को प्रथम स्थान।भोजपुर जिला शतरंज ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 25

rktvnews

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत 5वीं योजना के रूप में शीर्ष कम्पनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की योजना की शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर:शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी का आरा आगमन,विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यो मे शामिल होंगे।

rktvnews

भोपाल:किसान कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment