RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे अज्ञात शव बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एन एच 922 पर सड़क के किनारे एक अज्ञात शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। घटना पटना-बक्सर फोरलेन एन एच 922 पर बनाही रोड पर बने अंडरपास से पश्चिम तरफ की है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि यह मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। मृतक का एक तरफ का चेहरा बुरी तरह जख्मी है और उसी तरफ का कंधा टूटा हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और निष्कर्ष तक पहुँचने की कोशिश में है।

Related posts

रामगढ़:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

छात्राओं से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैट और दुर्व्यवहार के प्रकरण में हनुमानगढ़ जिले के स्कूल प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई होगी स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव ने की हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक से बात।

rktvnews

जयपुर:जलमहल की पाल पर सूर्यकिरण एरोबैटिक एवं सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:बुधवार को कान्हाचट्टी प्रखंड के बेंगोकला और कोल्हैया में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई रेल और सड़क बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

Leave a Comment