RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अधिवक्ताओंं के हितों की रक्षा होगी मेरी प्राथमिकता:वरीय अधिवक्ता गुंजय कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जून।भोजपुर जिला का हेडक्वार्टर आरा होने के कारण सभी कार्यालय से लेकर सभी महत्वपूर्ण कार्यों का यहीं से निष्पादन होता है। जिसमें सिविल कोर्ट आरा का भी अहम योगदान है। पहले शाहाबाद जिला का मुख्यालय आरा जिला था अब चार जिलों में बंट गया है।आरा सिविल कोर्ट में लगभग दो हजार अधिवक्ता है जिनका अपना संगठन है। जिसमें दो वर्षों पर एक बार चुनाव वरीयता के आधार पर होता है। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 22 जून को चुनाव होना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले माह होगी।
चुनाव के संबंध में वरीय अधिवक्ता, कार्यकारिणी के सदस्य, महाराजा हाता,दावां हाउस निवासी से बातचीत की गई। बताते चलें की इनकी प्रारंभिक शिक्षा मिशन स्कूल ,उच्च शिक्षा स्नातकोत्तर इतिहास जैन कालेज तथा एलएलबी की डिग्री महाराजा ला कालेज से 1995 में ली।1996 से वरीय अधिवक्ता अंबिका शरणं श्रीवास्तव के साथ टेबल नंबर 5 पर अपनी सेवा दे रहा हूं।एक प्रश्न के जबाब में श्री कुमार ने बताया की अभी तक अधिवक्ताओं की समस्याओं में कोई सुधार नहीं हुआ है, चाहे बैठने की व्यवस्था हो,पेय जल हो, टायलेट हो, दुर्घटना की राशि हो,शिक्षा ,चिकित्सा की बात हो,कॉमन रुम ,परिजनों की सुरक्षा आदि भी भगवान भरोसे चल रहा है।
इस बार मैं गुंजय कुमार,संयुक्त सचिव,क्रम संख्या-4, टेबल नंबर -5 है।अधिवक्ता मित्रों के पहल और बार का सर्वांगीण विकास, महिला और पुरुष अधिवक्ताओं की सुरक्षा, शिक्षा और चिकित्सा की सुविधा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चुनाव लड रहा हूं। सबसे निवेदन भी है की आप प्रथम वरीयता का मत दे ताकि समस्या का सही समाधान हो सके,अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा ही मेरी प्राथमिकता है।

Related posts

भोजपुर: समाज सेवी सावित्री देवी की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

1 से 6 सितंबर तक होगी राजीव गांधी ग्रामीण/शहरी ओलिंपिक खेलों अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताए।

rktvnews

भोपाल:चैत्र नवरात्रि साधना शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

प्यार के अनोखे सफर पर चलने के लिए हो जाइए तैयार : वरुण धवन और जान्हवी कपूर आपकी स्क्रीन पर मचाएंगे ‘बवाल’!

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में ₹ 778.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment