RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 13 घटकों संबंधित घटक बार जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक।

ग्राम संगठन के गठन में खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)18 जून।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 13 घटकों संबंधित घटक बार संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जिला अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत जनपद के परिवारों को स्वयं सहायता समूह में सम्मिलित करते हुए उनके सतत आजीविका संवर्धन की दिशा में विभिन्न गतिविधियों से अवश्य जोड़ा जाए जबकि कुछ गतिविधियों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अच्छे कार्य न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और उसमें सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के सतत कार्यों को सत प्रतिशत किया जाए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अनुमोदित लक्ष्य के सापेक्ष निरंतर कार्य किया जाए प्रमुख घटकों में प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर उसमें सुधार करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि घटक स्वयं सहायता समूह का गठन ,समूह सदस्यों की संख्या ,ग्राम संगठन का गठन ,संकुल स्तरीय संघ का गठन ,स्वयं सहायता समूह का बैंक खाता खोलने की संख्या में स्थिति अत्यंत खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की जिसमें वर्ष 2023- 24 का लक्ष्य 281 था जिसके सापेक्ष प्राप्ति21 हुई जो मात्र 7% है । 2023- 24 में ग्राम संगठन का गठन193 का होना था लेकिन 26 का गठन हुआ जिस पर सुधार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, डॉ अजीत कुमार उपयुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में जिला अभियोजन की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री से सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने की भेंट।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग पांच सौ सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सरूरपुर में तीनों तालाबों का निरीक्षण कर जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर दिया जोर।

rktvnews

Leave a Comment