RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में जिला अभियोजन की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 नवंबर। आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर की अध्यक्षता में जिला अभियोजन की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में सामान्यवाद के अंतर्गत मजिस्ट्रेट न्यायालय में लम्बित एवं निष्पादित कांडों की समीक्षा की गई। जिला अभियोजन पदाधिकारी को सभी मजिस्ट्रेट न्यायालय से समन्वय स्थापित कर निष्पादित कांडों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।
सहायक अभियोजन पदाधिकारी को अगली बैठक में अद्यतन रजिस्टर के साथ बैठक में भाग लेने का निदेश दिया गया।
मानव व्यापार विरोधी वादों के मासिक समेकित प्रतिवेदन में गवाही पर दो एवं उपस्थिति पर दो मामले प्रतिवेदित किए गए।
विधायक सांसद सदस्यों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज वादों की समेकित विवरणी में सुनवाई पर एक चार्जशीट पर तीन साक्ष्य हेतु दो गवाही पर एक बहस पर एक एवं उपस्थिति हेतु दस मामले प्रतिवेदित किए गए। ऐसे कुल मामलों की संख्या अठारह प्रतिवेदित है।
समीक्षा के क्रम में अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारियों के अंतर्गत निष्पादित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। जिसके दौरान वैसे मामले जो डॉक्टर अनुसंधानकर्ता एवं साक्षी की उपस्थिति हेतु लंबित हैं तीन सौ छत्तीस प्रतिवेदित किए गए। सम्बंधित मामलों के सम्बन्ध में जिला अभियोजन पदाधिकारी को उक्त मामलों की विस्तृत सूची जिला विधि शाखा प्रभारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं जिला विधी शाखा प्रभारी पदाधिकारी को ससमय बैठक की कार्यवाही निदेशालय को अग्रसारित करने का निदेश दिया गया साथ ही जिला अभियोजन पदाधिकारी को मानव व्यापार संबंधी 5 सदस्यीय समिति की बैठक हर माह कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा पुलिस प्रशासन एवं न्यायालय में बेहतर समन्वय हेतु सभी पदाधिकारियों को समय समय पर जिला विधि शाखा के माध्यम से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इस समीक्षात्मक बैठक के दौरान अपर समाहर्ता मोना झा, वरीय उप समाहर्ता,विधि शाखा प्रभारी, ऋषभ राज, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी, सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, सभी विशेष अभियोजन पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

हम भारतीय एकलव्य हैं, कोई सिखाए न सिखाए स्वतः ही सीखते हैं: उपराष्ट्रपति ने भारत में प्रति व्यक्ति डाटा उपयोग का जिक्र किया।

rktvnews

शास्त्रीय संगीत का श्रवण अमृतपान की अनुभूति के समान है : बक्शी विकास

rktvnews

जी-20 थिंक!भारतीय नौसेना क्विज सेल बिऑन्ड द होराइजन

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प – 1.53 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 6.80 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

केंद्र सरकार ने गलत सूचना और डीपफेक की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को परामर्श जारी किया।

rktvnews

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज़ 18 द्वारा आयोजित ‘डायमण्ड स्टेट समिट’ में किया प्रतिभाग।

rktvnews

Leave a Comment