RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लाहौल और स्पीति में एक बचाव अभियान चलाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की माउंटेन रेस्क्यू टीम की सराहना की

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 जून।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लाहौल और स्पीति में एक बचाव अभियान चलाने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की माउंटेन रेस्क्यू टीम की सराहना की है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि हमें अपने बहादुर हिमवीरों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि ITBP की माउंटेन रेस्क्यू टीम ने हाल ही में लाहौल और स्पीति की दुर्गम चोटियों पर एक चुनौतीपूर्ण खोजी अभियान चलाया और एक अमरीकी नागरिक का पार्थिव शरीर वापस लेकर आए जिनकी पैराग्लाइडिंग करते हुए एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। श्री शाह ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर ITBP टीम के सदस्य 14,800 फीट की चढ़ाई कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए मानवता की भावना दिखाते हुए पार्थिव शरीर को वापिस लाए। श्री शाह ने कहा कि मानवता के प्रति ITBP का समर्पण प्रशंसनीय है।

Related posts

टीबी उन्मूलन में चित्तौड़गढ़ जिले को मिला कांस्य पदक!जिला कलक्टर पीयूष समारिया राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय किक्रेट U-19 (बालक) खेलकूद प्रतियोगिता की टीम सहरसा के लिए रवाना।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि : युवा उत्सव में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल।

rktvnews

नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों को चौड़ा करने के लिए 972.80 करोड़ रुपये और सीआरआईएफ के अंतर्गत 384.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

rktvnews

दुमका:मुख्यमंत्री अबुआ सुरक्षा योजना के लाभुकों का e-KYC कराने हेतु दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश।

rktvnews

उज्जैन के बाद प्रदेश के अन्य स्थानों में भी होंगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment