RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:डिजिटल कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगो का कम खर्च में होगा इलाज: चंदन कुमार

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निदेशक चंदन कुमार सहित अन्य

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 18 जून। स्थानीय आनंद नगर जहूर आईटीआई के नजदीक गंगोत्री मेमोरियल लाइफ लाइन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित होने वाली गंगोत्री सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुभारंभ के पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निदेशक चंदन कुमार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया है की आरा में खुलने वाले गंगोत्री सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिहार का पहला सुपर स्पेशलिटी और कैंसर अस्पताल होगा जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो का कम खर्चे में बेहतर इलाज की सेवाएं उपलब्ध होगी।जिसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है ।उन्होंने बताया की ट्रस्ट के माध्यम से संचालित इस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बारे में जिले के सभी गांवों में एक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यहां होने वाली सभी तरह के रोगों की जांच एवं जनरल सर्जरी के बारे में बताया जायेगा ताकि उन्हें कम खर्च में उपलब्ध होने वाली चिकित्सीय सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें।

सभी तरह के रोगों का इलाज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निदेशक ने चंदन कुमार ने बताया की गंगोत्री सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जनरल फिजिशियन,मस्तिष्क एवं नस रोग,स्त्री रोग,हृदय रोग,हड्डी रोग,त्वचा एवं चर्म रोग,पेट आंत एवं गैस संबंधी रोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था के साथ साथ खून जांच,अल्ट्रासाउंड,डिजिटल एक्सरे, ईसीजी,पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट की भी सुविधा कम खर्च पर उपलब्ध है।

इलाज करवाने की प्रक्रिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया की रोगियों को कम खर्च में इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया के अंतर्गत सभी रोगियों का रजिस्ट्रेशन 499 रुपए में अनिवार्य है जिससे उन्हें सभी चिकित्सीय सुविधाओं में छूट प्रदान किया जायेगा जिसकी वैद्यता 1 वर्ष की होगी। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन www.gangotra.in एवं ऑफ लाइन दोनो मध्यम से की जा सकती हैं।इसकी पात्रता हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल no की अनिवार्य है।

रजिस्ट्रेशन से मिलने वाली सुविधाएं

1.जिनके पास रजिस्ट्रेशन कार्ड रहेगा उन रोगियों का एक साल तक डॉक्टर का कंसंटेंसी फीस नही लगेगा।
2.सभी प्रकार के जांच में 50% की छूट का लाभ।
3.दवाओं में 20 से 40% तक की छूट।
4.सामान्य सर्जरी मात्र 2999 एवं लेप्रोस्कोपी सर्जरी 5999 में होगी उपलब्ध।
5.डायलिसिस 1999 रुपए में।
6.24 घण्टे के लिए जनरल बेड मात्र 100 रुपए में होंगे उपलब्ध।
7.24 घंटे आईसीयू सुविधा मात्र 500 में।
8.इमर्जेंसी चार्ज होंगे निःशुल्क।

आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष एवं निदेशक चंदन कुमार के अलावा हॉस्पिटल चिकित्सा अधीक्षक दिनेश कुमार,मेडिकल ऑफिसर डॉ ए अहमद,उपनिदेशक प्रफुल्ल कुमार,उपाध्यक्ष दिनेश कुमार,चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दीपक कुमार,शंकर कुमार,सोनू कुमार,राजेश कुमार, कमेंद्र कुमार सहित हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में आमजन बन रहे जनकल्याणकारी योजना के ब्रांड एम्बेसेडर— मूकबधिर बच्चों ने चिरंजीवी योजना में कॉक्लियर इंप्लांट को शामिल करने पर वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, जीता एक लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सपरिवार श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर फूलों की रंगोली बनाई व दीप प्रज्ज्वलित किए।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- आईटीआई निम्बाहेड़ा के लिए 10.45 करोड़ रुपए स्वीकृत।

rktvnews

जिलाधिकारी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का किया उद्घाटन।

rktvnews

होली के पकवानों का आयुर्वेदिक महत्व – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

कोलकाता गरीब रथ, कैपिटल के फेरों में विस्तार,नहीं मिला स्थाई विस्तार, सांसद के प्रति यात्री संगठनों में निराशा।

rktvnews

Leave a Comment