RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय रेलवे ने ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया।

एक सार्वजनिक-सेवा कार्यक्रम में अनेक स्थानों पर सर्वाधिक लोगों ने एकत्रित होकर भारतीय रिकॉर्ड बनाया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 जून।भारतीय रेलवे ने एक सार्वजनिक-सेवा कार्यक्रम में अनेक स्थानों पर सर्वाधिक लोगों के एकत्रि‍त होने पर अपना नाम ‘प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में सफलतापूर्वक दर्ज करा दिया है।
रेल मंत्रालय ने 26 फरवरी 2024 को एक कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें 2,140 स्थानों पर 40,19,516 लोगों ने भाग लिया था।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेलवे पुलों के ऊपर/नीचे सड़क के उद्घाटन और रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखने के लिए आयोजित किया गया था।
भारतीय रेलवे के उत्‍कृष्‍ट व्‍यापक प्रयास एवं गतिशीलता को सराहा गया है और इसे ‘प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है।

Related posts

भोजपुर:महाराजा कालेज के अनिल कुमार राय की सेवा निवृत्ति पर प्राचार्या द्वारा किया गया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड।

rktvnews

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

नवादा:डीआरडीए सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment