RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की हुई बैठक।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र सभी लाभुकों का सत्यापन (ई-केवाईसी) शत-प्रतिशत कराना अनिवार्य नहीं तो उनका नाम कटेगा-डीएम

RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार)23 जुलाई। सोमवार को समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जो लगातार एक साल से कहीं से अनाज नहीं ले रहा है, उनको नोटिस करके उनका नाम डिलीट करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र सभी लाभुकों का लाभार्थी सत्यापन (ई-केवाईसी) शत-प्रतिशत कराना है नहीं तो उनका नाम कटेगा।
उन्होंने कहा कि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकानों पर लाभार्थीयों का सत्यापन ई-केवाईसी नि:शुल्क किया जाना है।
जिस उपभोक्ता के द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराया गया है, उनका नाम काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता ई-केवाईसी जल्द से जल्द कराए।
बैठक में बताया गया कि पीओएस मशीन पुराना हो गया है, कभी-कभी ठीक से काम नहीं कर रहा है,बैटरी काम नहीं कर रहा है इसलिए नई पीओएस मशीन उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को इस आशय का पत्र विभाग को प्रेषित करने का निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को जन वितरण प्रणाली विक्रेता के दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए पूर्व भंडारण हेतु जगह चिन्हित का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया, ताकि बाढ़ के समय अनाज सुरक्षित रखा जाए।
बैठक में ई-पॉश मशीन,आरटीपीएस लंबित आवेदन, ,पीडीएस डीलरों का मासिक निरीक्षण,सीपीग्राम की भी समीक्षा की गई,बताया गया कि पीडीएस का पद रिक्त है,जिसे भरने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा आयुष्मान कार्ड कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया एवं जिले में कार्यरत सभी CSC ऑपरेटर को जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान के साथ सम्बद्ध करते हुए सूची जारी करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा,जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: नशा निषेध दिवस पर यूथ हाॅस्टल्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विजयादशमी पर डॉ संजीव पांडेय ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिक समारोह को किया वर्चुअल रूप से संबोधित।

rktvnews

पटना:दिव्यांगों के सम्यक् पुनर्वास हेतु बिहार में अलग विभाग आवश्यक: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

Leave a Comment