RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

ब्रह्मांड की बेटी : अजय गुप्ता”अज्ञानी”

साहित्यकार अजय गुप्ता “अज्ञानी”

ब्रह्मांड की बेटी!

पहाड़ो के चिथड़े कर,
यूँ खुशियाँ मना रहे ।
यें मानव भी अजीब है,
मौत को करीब ला रहे।

पहाड़ों के दिल में कर सुराख,
नयापन देख रहे।
गिरता पहाड़ सड़को पर,
कुदरत को बेरुखा बता रहे।

सोख ली नमी घाटी की,
पहाड़ो को क्या कहे?
मरते हुए जंगल,
दावानल को क्या कहे?

कौन बचाए प्रकृति को?
मानव जो रार करे।
उफनता हुआ समंदर पर,
कभी थोड़ा विचार करे।

रेत होने लगे दोआब,
नदियां मिट रही।
धान की खेतो में,
नागफनियाँ उग रही।

मानव की पिपासा में,
प्रतियोगिता होने लगे।
प्रकृति की अस्मत,
सरेआम लुटने लगे।

कौन है बचाए?
चीर बताओ अबला के।
सैयादो के हाथों में,
जो बुलबुल पलने लगे।

कहाँ बचा आकाश,
पाताल इस ब्रह्मांड में।
क़हर इंसानो के,
अब सरेआम दिखने लगे।

ज़ार-ज़ार होने लगी,
अब ब्रह्मांड की बेटी।
मिट जायेगी अबला,
गर पिपासा ना रोकी।

हो सके तो रुक जाओ,
अभी वक्त बाकी है।
वरना कुदरत के प्रकोप का,
कभी मिलता ना माफी है।
मिलता ना—————।

Related posts

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा।

rktvnews

शिक्षा और सदाचार हैं जगत् के आधार : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना में जिले के मृत एवं घायल व्यक्तियों के परिजनों को दिया गया मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान।

rktvnews

भोजपुर:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक।

rktvnews

क्यों लिखें अपनी किताब?

rktvnews

नए मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment