RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर बाजार में हुए छिनतई मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंघाला। लेकिन अभियुक्तों तक पुलिस अभी पहुँच नहीं सकी है। सीसीटीवी कैमरे में अभियुक्तों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि मैंने अपने कई पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को सादे ड्रेस और पुलिस वर्दी में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू लगाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। विदित हो कि शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो तकिया मोहल्ला के यीशु शाह पंजाब नैशनल बैंक शाहपुर से 49 हजार रुपया निकाल कर अपने घर जा रहा थे कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके हाथ से रुपयों  से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गये। बाइक पर सवार दो उचक्कों ने इस घटना को अंजाम दिया। यीशु शाह पंजाब नैशनल बैंक से 49 हजार रुपया निकालने के बाद दवा खरीदने दवा के दुकान पर गये। दवा खरीद कर यीशु शाह पैदल ही अपने घर जा रहे थे कि बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। छिनतई करने वाला यह गिरोह यहाँ काफी पहले से सक्रिय है। बैंक से बड़ी रकम निकालने वालों की नजर उन पर होती है और वे झपट्टा मार कर राशि लेकर रफू चक्कर हो जाते हैं।

Related posts

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत मंजूरी दी।

rktvnews

पितृपक्ष मेला के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया विष्णुपद देवघाट का निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: कम्पयूटराईजेशन-सह-डिजिटल कैमरा-सह-लाईव बेवकास्टिंग-सह-CVigil-सह-साईबर सिक्यूरिटी कोषांग के कार्यो की समीक्षा बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 एवं मनरेगा माध्यम से बनाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्र भवन के निर्माण एवं भूमि उपलब्धता के अद्यतन स्थिति के संबंध में की गई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment