RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 11 जून।डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित पृथ्वी भवन मुख्यालय में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार ग्रहण किया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम रविचंद्रन, वरिष्ठ वैज्ञानिकों, अधिकारियों और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
डॉ. जितेंद्र सिंह के पास 2014 के बाद से बीच में थोड़े समय के लिए छोड़कर लगभग दो बार लगातार इस मंत्रालय का प्रभार रहा है। वे उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में भी राज्य मंत्री हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उनके निरंतर विश्वास, समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. सिंह ने कहा, “हमारी धरती के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए साहसिक कार्रवाई और वैज्ञानिक नवाचार की आवश्यकता है। हमें सतत विकास को बढ़ावा देने, जलवायु पर खतरे को कम करने, डेटा-संचालित नीति और निर्णय लेने को आगे बढ़ाने, अपने लोगों को जोखिमों से बचाने और भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पृथ्वी विज्ञान की अपार क्षमता का दोहन करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।”
अपने स्वागत भाषण में डॉ. एम. रविचंद्रन ने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय परिवर्तनकारी पहलों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जिसका उद्देश्य हमारी धरती के संसाधनों की विशाल क्षमता का स्थायी रूप से इस्‍तेमाल करना और हमारे नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने की राह में आने वाली चुनौतियों से निपटना, नागरिकों को सूचित रखना और सामुदायिक लचीलापन बनाए रखना है। इस अवसर पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अपर सचिव और वित्तीय सलाहकार, संयुक्त सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

पिथौरागढ़:अधूरे पड़े नन्हीं परी इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य की अनियमितता के संबंध में शासन द्वारा जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित।

rktvnews

भोजपुर:7 नवंबर 23 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम: डॉ प्रवीण कुमार

rktvnews

उद्योग और व्यापार के लायसेंस का रिन्यूअल अब दस साल के लिए किया जाएगा – मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:सांसद आरके सिंह के विकास के दावों की निकली हवा,मोदी राज की विदाई तय : सुदामा प्रसाद

rktvnews

बिहार: वैशाली:लोक आस्था का महापर्व पूरे जिला में भक्तिमय माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment