RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला। पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, मैं समर्पण एवं निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देगा।“
उन्होंने कहा, “जल्द लागू होने जा रहे तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने आगे कहा, “लोगों को न्यायालयों में त्वरित न्याय मिले, यह भी हमारी प्राथमिकता है।”
श्री मेघवाल का जन्म 20 दिसंबर, 1953 को हुआ था औए वे राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं। वे विधि स्नातक हैं और उन्होंने फिलीपींस विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया है। श्री मेघवाल राजस्थान के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2009 से लोकसभा में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है और अब वे चौथी बार के सांसद हैं। वर्तमान प्रभार से पहले अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री (2016-2017), केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री (2017-19), केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री (2019-21), केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री (2021-2023), केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री (2023-24) के रूप में कार्य किया है। श्री मेघवाल साइकिल से संसद आने-जाने के लिए प्रसिद्ध हैं और उन्हें संसद रत्न (3 बार) और संसद महारत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

उपविकास आयुक्त ने की डीएससी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शशांक शुभंकर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पुरस्कृत होने पर पूर्व छात्र नेता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने दी बधाई।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आधुनिक तकनीक से मछली पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, अनुसूचित जनजाति मत्स्य पालकों को मिला लाभ।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय : डॉ. आंबेडकर की जीवनी पर आधारित चित्रकला कार्यशाला के विजेता पुरस्कृत।

rktvnews

बलिया:साहित्यकार डॉ० रामसेवक ‘विकल’ जी की 23वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक मृदा कॉफ्रेंस 2024 को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment