RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: शोभा यात्रा के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का हुआ भव्य समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जून।श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में परम पूज्य श्रमण श्री 108 सुप्रभसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 प्रणतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का भव्य समापन हुआ। पंचकल्याणक के अंतिम दिन सोमवार को मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर प्रातः बेला में भगवान का मोक्ष गमन के पश्चात जिनेंद्र प्रभु की भक्तिपूर्वक अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा संपन्न हुआ। प्रतिष्ठाचार्य पं मुकेश जैन शास्त्री व पं अखिलेश जैन शास्त्री के विशेष मंत्रोच्चार के बीच विश्व के कल्याण व शांति हेतु हवन संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया की हवन के समाप्ति पर विशाल शोभायात्रा चंद्रप्रभु मंदिर से महाजन टोली नम्बर 2 स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के लिए निकाली गई। शोभायात्रा में इंद्र-इंद्राणी नव प्रतिष्ठित प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर गाजे-बाजे व नाचते-झूमते श्री पंचायती मंदिर पहुंचे। वहीं नव निर्मित वेदी पर जिनेंद्र प्रभु को विराजित कर भक्त बहुत प्रफुल्लित थे। वहां शुद्धिकरण के पश्चात अभिषेक, पूजन संपन्न हुआ। महाराज श्री के आशीर्वचन के पश्चात सभी भक्तों के लिए साधर्मी वात्सल्य की व्यवस्था था जिसे सभी भक्तों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किए। महोत्सव को सफल बनाने में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, सचिव डॉ आदित्य बिजय जैन, सह सचिव बिभु जैन, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र चंद्र जैन, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, संयोजक आकाश जैन, अज्जू जैन, डॉ श्वेता जैन, कार्यक्रम संयोजक डॉ शशांक जैन, मुनिसंघ सचिव अजय कुमार जैन, नीरज किशोर जैन, कुंतल किशोर जैन, निशी जैन, आदेश जैन, मंजुला जैन, अंशु जैन, छवि जैन, परिमल जैन, अखंड जैन, कीर्ति जैन, आयुष जैन, अंशुल जैन, चंद्राभ जैन के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्तगण की भूमिका अहम रही।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदित्य सुमन ने मंडल कारा एवं पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण! दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना से आत्मनिर्भर बनीं चतरा की कशीश कुमारी।

rktvnews

क्रिकेट के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 54वें संस्करण में अपनी बायोपिक पर आयोजित संवाद सत्र में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:दिवंगत साहित्यकार एवं शिक्षक डॉ. श्रीराम पांडेय रचित शोध प्रबंध की पुस्तक “दूसरी परंपरा के पुरस्कर्ता आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का चिंतन एवं सृजन: एक अनुशीलन ” का लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment