RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक ।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 12 सितम्बर।आगामी 19 सितंबर से 24 सितंबर तक जनपद पिथौरागढ़ के स्थान मोस्टमानू में आयोजित होने जा रहे 6 दिवसीय मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जिला सभागार में एक आवश्यक बैठक ली। उन्होंने बैठक की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि मेले में विकास से जुड़े विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जायें ताकि मेले में आने वाले लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी व लाभ मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला अवधि से पूर्व चण्डाक से लेकर मोस्टमानू तक सड़क मार्ग के गड्ढे भरान करने के निर्देश दिये। वहीं उन्होंने मेला अवधि के दौरान जल संस्थान को प्रतिदिन दो टैंकर पेयजल की व्यवस्था करने के साथ ही पेयजल नलों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने, पुलिस विभाग को ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने, नगर पालिका पिथौरागढ़ को मेला स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, मेला समिति को मेला स्थल पर सुव्यवस्था बनाये रखने व पुलिस को सहयोग प्रदान करने हेतु वॉलिंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिये। वहीं उन्होंने मेला समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि मोस्टमानू मेले को इको फ्रेंडली ग्रीन मेले के रूप में आयोजित किया जाय। मेले में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतया बंद रखा जाय। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अन्य व्यवस्थाओं को भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मेला समिति के अध्यक्ष भगवान बिष्ट ने बताया कि मेले में कलश यात्रा, डोला उठाई व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला,उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद, ईओ नगर पालिका परिषद राजदेव जायसी, सीओ नरेन्द्र पंत आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने ग्वालियर में स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्णआडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारतरत्न’ दिए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

आग लगने से 15 परिवारों का सब कुछ जलकर स्वाहा,पीड़ित परिवारों को रेड क्रॉस सोसायटी ने राहत सामग्री पहुंचाई!मानवीय पीड़ा को कम करने की बेजोड़ संस्था है रेडक्रॉस सोसायटी:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

मध्यप्रदेश;गुरू से प्राप्त ज्ञान से ही जीवन की चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ होता है: उप मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:संगठन हित में महासभा के सभी कार्य विधिवत रूप से संचालित होगें: जिलाअध्यक्ष प्रो एस एन सहाय

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन!दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment