RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : मवेशी से लदी डीसीएम गाडी बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना की अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के अधार पर थाना क्षेत्र के सहजौली मठिया के समीप शनिवार की रात मे मवेशी से लदी डीसीएम गाडी को बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने पूछताछ और गहन छानबीन के बाद सात भैंस, तीन गाय तथा पाॅच मवेशी के बच्चों को वाहन के साथ जप्त किया है। सभी मवेशी दुधारू हैं जिनको करनामेपुर से शाहपुर   की तरफ लाया जा रहा था। ग्रामीणों ने शक के आधार पर मवेशी से लदी डीसीएम वाहन को गलत जगह पर ले जाने की आशंका पर पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने मवेशी से लदे वाहन को जप्त कर लिया। इस संबंध में सहजौली गाँव के हरिशंकर ओझा के लिखित आवेदन के अधार पर शाहपुर थाना में  प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सभी मवेशी को जिम्मेनामा पर नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड संख्या सात गोपालपुर के मवेशी पालको को दे दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Related posts

2024 में अपने साथ सुख और समृद्धि भी लेकर आ रहे श्रीराम!भव्य राम मंदिर के साथ ही 2024 में अयोध्या में पूरे होंगे कई बड़े प्रोजेक्ट्स

rktvnews

दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित।

rktvnews

वाराणसी:डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य रत्न से किया गया अलंकृत।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों में तेजी

rktvnews

विभिन्न तरीकों से होगा सावन में वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का श्रृंगार!न्यास ने आरतीयों और अनुष्ठानों के शुल्कों का किया निर्धारण।

rktvnews

बागपत:अटल भूजल योजना के अंतर्गत चयनित तालाब टयौढी व खेड़की का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment