शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना की अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के अधार पर थाना क्षेत्र के सहजौली मठिया के समीप शनिवार की रात मे मवेशी से लदी डीसीएम गाडी को बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने पूछताछ और गहन छानबीन के बाद सात भैंस, तीन गाय तथा पाॅच मवेशी के बच्चों को वाहन के साथ जप्त किया है। सभी मवेशी दुधारू हैं जिनको करनामेपुर से शाहपुर की तरफ लाया जा रहा था। ग्रामीणों ने शक के आधार पर मवेशी से लदी डीसीएम वाहन को गलत जगह पर ले जाने की आशंका पर पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने मवेशी से लदे वाहन को जप्त कर लिया। इस संबंध में सहजौली गाँव के हरिशंकर ओझा के लिखित आवेदन के अधार पर शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सभी मवेशी को जिम्मेनामा पर नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड संख्या सात गोपालपुर के मवेशी पालको को दे दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
