RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह में पौधारोपण कार्यक्रम।

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान)05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव पल्लवी शर्मा के साथ साथ पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटियर ने जयपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया।
श्रीमती शर्मा ने पौधारोपण के दौरान उपस्थित जेल स्टाफ एवं बंदीगण को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवों और मानवों को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है अतः हमें इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।
इस दौरान श्रीमती शर्मा ने लगभग 50 के करीब अमरूद, जामुन एवं शीशम के पौधे केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह में लगवाये तथा कर्मचारियों के बीच भी पौधे वितरित किये गए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सचिव ने बंदीगण के समक्ष विधिक सहायता, साक्षी संरक्षण स्कीम, बंदियों हेतु रालसा एवं नालसा द्वारा जारी विभिन्न स्कीम, पीड़ित प्रतिकर स्कीम आदि की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कारागृह के उपाधीक्षक इन्द्र यादव, महिला बंदी सुधार गृह की कारापाल सरोज विश्नोई, चीफ एलएडीसीएस जनार्दन कुमार आत्रे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के पश्चात पल्लवी शर्मा ने आंचल बालिका गृह, जयपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गृह अधीक्षक बाद सूचना भी गृह से नदारद मिले। जिसके संबंध में सचिव द्वारा गृह पर उपस्थित अन्य स्टाफ को पाबंद किया। श्रीमती शर्मा ने बालिकाओं को दी जा रही भोजन, साफ-सफाई, पढ़ाई आदि के संबंध में व्यवस्था का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

Related posts

वैशाली:मद्य निषेध के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वैशाली के जिला पदाधिकारी सम्मानित।

rktvnews

उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पलामू टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवस्थित 3 गाँवो के ग्रामीणों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरू सिंह सभा देहरादून द्वारा सिख समुदाय में होने वाले ‘आनन्द कारज’ की रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

बागपत:प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी ओमप्रकाश के घर प्रभारी मंत्री ने किया भोजन।

rktvnews

बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव, लहरिया परिधानों में महिलाओं ने लिया तीजोत्सव का आनंद।

rktvnews

गंगा की व्यथा को व्यतीत करती नाटिका “गंगा” की शानदार प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment