RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण।

RKTVNEWS /बक्सर (बिहार)05 जून।स्थानीय प्रखंड मुख्यालय नावानगर स्थित भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर सीएमडी अजय कुमार सिंह की माता कम्पनी की वीसी देवकुमारी सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।जहां कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी।साथ ही कंपनी के प्लांट के अंदर 251 पौधो का पौधरोपण किया गया।आगे कार्यक्रम को संबोधित करते कम्पनी के सीएमडी सह उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे विश्व में पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है।इसके कारण सारा विश्व अपनी चिंता जता रहा है।पर्यावरण संतुलन के लिए हरे पेड़ की अनिवार्यता सिद्ध है।इसलिए हर आदमी को अपनी जिंदगी में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।साथ ही पौधारोपण के बाद उसका पालन पोषण और रक्षा अपने पुत्र की तरह करना चाहिए।वही कार्यक्रम में आगे कम्पनी के जीएम अजीत शाही ने संबोधित करते हुए कहा कि पौधरोपण आज के परिवेश में बहुत जरूरी है।दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पौधारोपण से हरियाली बढ़ेगी ही अच्छी वर्षा भी होती है। हम सभी को अपने आस पास पौधारोपण अवश्य करना चाहिए।वही दूसरी तरफ कार्यक्रम को कम्पनी के वीसी जेके सिंह ने भी संबोधित किया।जहां कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि पौधरोपण करने से समाज में विभिन्न प्रकार के सक्रात्मक संदेश जाते है।जहां प्रदूषण का स्तर इन दिनों अत्यधिक बढ़ना चिंतन का विषय है।इससे लड़ने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है।इसलिए हम सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए पृथ्वी पर सर्वोत्तम छोड़ सकते है तो वह है एक पूर्ण विकसित वृक्ष।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से एजीएम एके पाण्डेय,अश्वनी कुमार पांडेय,धीरज सिंह, मद्य निषेध विभाग संतोष पाठक, मिथिलेश चौबे, टिंकू सिंह,जीवन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पोषण माह अंतर्गत किये जा रहे कार्यों व गतिविधियों का हुआ समीक्षा!बैठक के पश्चात पर्यवेक्षिकाओं और सेविका/सहायिकाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर, यूबीए और विभा ने अगरबत्ती बनाने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मुंगेर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया शिलान्यास।

rktvnews

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह।

rktvnews

केते कोल परियोजना के विस्तार पर रोक की मांग : बृंदा करात ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र।

rktvnews

पिछले 9 सालों में देश से चोरी की गई 231 प्राचीन वस्तुएं भारत वापस लाई गईं हैं-केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह।

rktvnews

Leave a Comment