RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलामनोरंजनशुभकामना

शराब नहीं प्रेम के नशे में मनाये होली- रघुपती यादव

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) आज भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,बस पड़ाव आरा द्वारा प्रतिमा स्थल पर आयोजित होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे जाप के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने सर्वप्रथम संस्थान के अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह सहित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की ऐसे गरिमामयी मंच पर उनकी उपस्थिति सम्मान की बात है।उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए आम जनता से अपील की और कहा की होली का धार्मिक त्यौहार आपसी भाई चारे और प्रेम का प्रतीक है और गुजारिश करते हुए कहा की आप सभी इसकी पहचान को बरकरार रखते हुए आपसी द्वेष की भावनाओं की होलिका दहन में आहुति देते हुए प्रेम पूर्वक मनाएं।इस मौके पर उन्होंने होली के मौके पर शराब के सेवन की मनाही का आग्रह करते हुए भोजपुरी में नजर नजर के फेर होला,नशा त मोहब्बत में भी होला ऐकर मतलब न की ऊ शराब होला। उन्होंने अपनी इन पंक्तियों के माध्यम से प्रेम के नशे से होली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्हें संस्थान द्वारा होलीय उपाधि से भी अलंकृत किया गया।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी राज कुमार की अध्यक्षता में ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर आयोजित।

rktvnews

बिहार एसआईआर: 2003 की मतदाता सूची ईसीआई की वेबसाइट पर अपलोड की गई।

rktvnews

उज्जैन:पानी से भरा लोटा और गमछा से साइटिका/सर्वाइकल का कर रहे इलाज

rktvnews

23 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भागलपुर:पीरपैंती विधायक, ई0 ललन कुमार को मिली जान से मारने की धमकी ,मामला दर्ज।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment