RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखण्ड:दुमका, राजमहल और गोड्डा में हुआ 68.32 प्रतिशत मतदान : के. रवि कुमार

लगाये गये थे 40 हजार सुरक्षा बल : ए .वी. होमकर

शांतिपूर्ण रहा मतदान, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामले दर्ज।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 2 जून।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि सातवें चरण के चुनाव के तहत दुमका, राजमहल और गोड्डा में अनुमानतः 68.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ जगहों पर मतदान देर शाम तक जारी था। मतदान पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा। आदर्श आचार संहिता के तीन मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67. 48 मतदान हुआ है। दुमका में मतदान का यह आंकड़ा 70.58 प्रतिशत और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.24 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के जामताड़ा में चुनाव कार्य में लगे एक नारायण दास नामक ड्राइवर की हादसे में मौत हो गयी। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल का निवासी था। उसके परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान दिया जायेगा। वह शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर रहे थे।
राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने कहा कि तीनों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 6 जिलों में निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए 40 हजार सुरक्षा बलों को लगाया गया था। पश्चिम बंगाल और बिहार से समन्वय बनाकर राज्य की सीमा से जुड़े इलाके में सघन अभियान चलाया गया। कुल 49 लोकेशन पर सीमा को सील किया गया था। उन्होंने बताया कि कुल 6258 बूथों में से 130 बूथ क्षेत्र नक्सली प्रभाव के रूप में चिह्नित थे। हालांकि, वर्तमान में वहां नक्सली गतिविधि नगण्य थी। फिर भी किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किये गये थे।

Related posts

बक्सर: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

आरा स्टेशन पर लावारिस बैग में मिले 9 लीटर अंग्रेजी शराब।

rktvnews

बुनियादी ढांचा से जुड़े सभी क्षेत्रों में पिछले 9 साल परिवर्तनकारी रहे हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव – ECI द्वारा प्रक्रिया शुरू: निर्वाचन आयोग

rktvnews

बिहार:1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार , राज्यपाल सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत।

rktvnews

डीजीपी आर एस भट्टी को जल्द हटाओं-मनोज मंजिल।

rktvnews

Leave a Comment