RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम और एसपी की संयुक्त प्रेस वार्ता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधान सभा उप निर्वाचन अगिआंव से संबंधित जानकारी देने के लिए गुरुवार को प्रेस वार्ता का कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।भोजपुर जिला में अंतिम सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है इसलिए तैयारी पर विशेष जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 7.5.24 को हुई थी जिसके अंतर्गत भोजपुर जिला में 1.6.2024 को सुबह 7:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक मतदान का कार्यक्रम चलेगा। मत गणना 4.6. 2024 को और निर्वाचन की प्रक्रिया 6.6.24 को पूरी कर ली जाएगी।
भोजपुर जिला अंतर्गत सात विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 21,65 ,574 है जिसमें 11,51,480 पुरुष ,10,14,061 महिला, अन्य 3 3 ,सेवा मतदाता 18,051 है।
सभी विधानसभा के लिए अलग-अलग निर्वाचित पदाधिकारी का नाम और पदनाम जारी कर दिया गया है।
पोलिंग ऑफिशियल माइक्रो आब्जर्वर और कमी को ट्रेनिंग दिया जा चुका है। विधानसभा वाइज चयनित डिस्पैच सेंटर जारी है। तैयारी पूरी की जा चुकी है। अंतिम 48 घंटे के लिए निर्देश जारी है।सबको दंड प्रक्रिया 144 के 10 आदेश जारी किया जा चुका है 5 से अधिक लोगों कोई कथा होने की अनुमति नहीं है दैनिक विस्तारक यंत्र का प्रतिबंधित है। मतगणना के पूर्व एग्जिट पोल ओपिनियन पोल मीडिया ग्रुप को जारी नहीं करना है सभी बुथ के लिए पेयजल ,शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा, आदि की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने भी अपने तमाम कार्यों की गतिविधियों की और शांति व्यवस्था है पूरी जानकारी दी।

Related posts

गया:भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने डीएम पहुंचे प्रेतशिला।

rktvnews

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में भाग ले रहें युवा कैडेट को प्रेरित किया।

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने मनाई पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती।

rktvnews

आईसीएमआर ने अगली पीढ़ी के अनुसंधान प्रमुखों को आगे बढ़ाने के लिए संवाद 2026 का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर: युवक के निधन की खबर पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति,परिजनों की की सहायता।

rktvnews

भोजपुर:मजदूरी कराकर निर्धारित न्यूनतम मजदूरी न मिलना शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण : उमेश पासवान

rktvnews

Leave a Comment