RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

बागपत:मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)30 मई।लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत दिनांक 04.06.2024 को होने वाली मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के सन्दर्भ में जनपद बागपत की 11-बागपत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 50-छपरौली, 51-बडौत 52-बागपत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना दिनांक 04. 06.2024 को प्रातः 8:00 बजे से लखमीचन्द पटवारी कालिज ऑफ एजुकेशन, खेकडा में प्रारम्भ कराई जाएगी जिसके क्रम में आज जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट लोकमंच पर 228 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमे मतगणना ऑब्जर्वर, मतगणना सहायक ,मतगणना सुपरवाइजर ने प्रशिक्षण लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतगणना कार्मिक मतगणना स्थल लख्मीचंद पटवारी डिग्री कॉलेज खेकड़ा में प्रातः 6:00 बजे पहुंचेंगे सभी मतगणना कार्मिक अपने पहचान पत्र अवश्य बनवा ले जिससे कि किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो उन्होंने कहा मतगणना करने के लिए एक हॉल में 14 टेबल लगाए जाएंगे इसके अतिरिक्त एक एआरो की टेबल होगी ।
मतगणना से संबंधित किसी भी मतगणना कार्मिक को किसी तरह का कोई प्रश्न मन में हो तो निसंकोच होकर अवश्य पूछ ले जिससे कि मतगणना वाले दिन आपको किसी भी तरह की समस्या से जूझना ना पड़े मतगणना कार्मिकों के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं की गई है । मतगणना स्थल पर एक मीडिया सेंटर कंट्रोल रूम की स्थापित किया गया है मीडिया को प्रत्येक चक्र की सूचना से अपडेट किया जाएगा।
सुपर मास्टर ट्रेनर डॉक्टर सत्यवीर सिंह प्रधानाचार्य श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें ईवीएम, पोस्टल बैलेट के साथ ही ईटीपीबीएस की मतगणना के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें आज ईवीएम के 228 मतगणना कार्मिक व पोस्टल बैलेट के 98 मतगणना कार्मिक ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अपर जिलाधिकारी ने बताया डाक मत पत्रों की मतगणना सबसे पहले शुरू की जाएगी एवं 30 मिनट के पश्चात ईवीएम में प्राप्त मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी ईवीएम में पड़े वोटो का मिलान 17ग के भाग 1से किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट आदि का प्रशिक्षण पूर्ण मनोयोग से प्राप्त कर ले ताकि मतगणना के दिन किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने मतगणना कार्मिकों को बताया की मतगणना संबंधी उपलब्ध कराए गए प्रारूप के समस्त कॉलम स्पष्ट शब्दों में साफ-साफ भरे जाएं मतगणना सामग्री को चेक कर ले यदि कोई कमी हो तो पूर्ण कर लें, प्रदर्शित होने वाले रिजल्ट को इस प्रकार से खड़े होकर दिखाएंगे की उपस्थिति मतगणना एजेंट अच्छी तरह से देख व नोट कर सकें, मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा बोलकर भी टेबल का रिजल्ट बताया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा ,अपर जिलाधिकारी सुभाष सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव समस्त एसडीएम सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अथानी में छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फुट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

पटना : प्रदेश जदयू अध्यक्ष के समक्ष दिनेश ओझा ने मिलन समारोह मे ग्रहण की जदयू की सदस्यता।

rktvnews

‘दिव्यांगजनों’ को सहानुभूति का पात्र नहीं समझा जाना चाहिए, वे ज्ञान, कौशल, रुझान, विशेषज्ञता के भंडार हैं:उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:परंपरागत रीति से भगवान महावीर स्वामी ज्येष्ठ जिनवर पूजन का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment