RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व उत्तराखंड के माले सचिव ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

मोदी की विकास नीति राष्ट्रीय संपदा व पर्यावरण का विनाश नीति है : इंद्रेश मैखुरी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मई।गढ़वाल विवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा(माले) के उत्तराखंड राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के दस साल देश की संपदा और सम्पत्ति के विनाश की नीति है।
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के लिए आरा में चुनाव प्रचार अभियान चला रहे इंद्रेश मैखुरी ने आज धरहरा, अबरपुल, गोपाली चौक, पुरानी पुलिस लाइन और पियनिया में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मोदी राज में भारत महंगाई,बेरोजगारी, कुपोषण, महिलाओं पर हिंसा, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र के दमन के मामलों में ही सिरमौर है। उनकी कारपोरेटपरस्त विकास नीति ने देश की प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण, नदियों और पहाड़ों को भारी क्षति पहुंचाई है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने के लिए 1 जून क़ो सुदामा प्रसाद के तीन तारा वाला झंडा चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने की अपील की।

Related posts

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आईजीआईसी पटना में होगी बाल ह्रदय रोगियों की स्क्रिनिंग, 24 बच्चे एम्बुलेंस से हुए रवाना।

rktvnews

रायपुर : रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

rktvnews

भोजपुर : बिना बिजली दिए किसानों को आ रहे बिल,बिल माफी को ले अधीक्षण अभियंता को दिया गया आवेदन: कयामुद्दीन

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तदश,आरा श्री सुनील कुमार सिंह ने मोटर दावे का सात लाख का चेक पीड़ित को सौपा।

rktvnews

उमड़ते घुमड़ते बादलों के बीच वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की आन ऑनलाइन गोष्टी हुई ।

rktvnews

Leave a Comment