RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष ने किया कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया का दौरा।

देश के आधुनिकतम क्लबों में से एक होगा कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ राजस्थान : वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 मई । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अगुवाई में चार सदस्य दल ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके कांस्टिटयूशन क्लब की कार्य शैली और क्लब के सदस्यों को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ ही क्लब की कार्य प्रणाली के के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दल में राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी और राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।
बैठक के बाद श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा द्वारा जयपुर में बनाया गया राजस्थान कांस्टिटयूशन क्लब देश के बेहतरीन क्लबों में से एक है जो संवैधानिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को एक ही जगह पर सर्वश्रेष्ठ एवं नवीनतम सुविधा प्रदान करने का स्थान होगा। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही ‘कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ राजस्थान’ को शुरू करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज हम कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया की कार्य प्रणाली को जानने के लिए यहां आए हैं ताकि इस क्लब की सभी अच्छाइयों को और बेहतर तरीके से कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ राजस्थान में सम्मिलित किया जा सके।
श्री देवनानी ने कहा कि कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ राजस्थान आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित देश का सबसे भव्य और बेहतरीन संविधान क्लब है, जहां विधानसभा के सदस्य पूर्व सदस्यों के अनुभव का लाभ उठा सकेंगे। संविधान क्लब लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और विधानसभा सदस्यों के विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच बनेगा।
श्री देवनानी ने दल के सदस्यों के साथ कांस्टिटयूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभी खंडों का अवलोकन किया तथा वहां की कार्यप्रणाली को गहराई से समझा।

Related posts

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने स्थानीय डिग्री कॉलेज परिसर में ईवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष,मतदान सामग्री वितरण ,कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओ हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 अप्रैल 25

rktvnews

दरभंगा:घरेलू गैस एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करना चाहिए : रंजीत कुमार

rktvnews

“क्लासरूम से कॉर्पोरेट तक: उच्च शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी”।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत औषधालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया! स्कूली बच्चों के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया।

rktvnews

Leave a Comment