RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जिनेवा में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के दौरान ग्लोबल फंड के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 मई ।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने बुधवार को जिनेवा में डब्ल्यूएचओ की 77वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के अवसर पर ग्लोबल फंड के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने भारत में तीन बीमारियों, टीबी, एचआईवी/ एड्स और मलेरिया के उन्मूलन के लिए ग्लोबल फंड के निरंतर समर्थन को लेकर आभार प्रकट किया और उसकी सराहना की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि अधिकांश निवेश कार्यक्रम के लिए क्षमता निर्माण, तकनीकी सहायता और प्रयोगशाला प्रणाली को मजबूत बनाने में किया गया है, जिससे बेहतर स्थायित्व प्राप्त होता है। उन्होंने ग्लोबल फंड से सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए टीबी कार्यक्रम को अपना समर्थन जारी रखने का भी आह्वान किया।
ग्लोबल फंड ने टीबी को खत्म करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की सराहना की, जिसमें व्यापक जागरूकता पैदा करना, एक बुराई के तौर पर इसे दूर करना और डिजिटल तकनीकों का उपयोग करके कार्यक्रमों की गहन निगरानी करना शामिल है। इसने यह भी उल्लेख किया कि टीबी कार्यक्रम में ट्रूनैट मशीनों, हाथ से पकड़े जाने वाले एक्स-रे उपकरणों जैसी भारत के नए तौर-तरीके दुनिया के लिए अनुकरणीय हैं, जो एक अच्छे वातावरण में काम करने के लिहाज से आदर्श हैं।
इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव हेकाली झिमोमी, जिनेवा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत अरिंदम बागची और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गया डीएम डॉ त्यागराजन एसएम पितृपक्ष मेला में पिंडदानियों को जिला प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं का जायजा लेने सीताकुंड पहुंचे।

rktvnews

झबुली

rktvnews

मध्यप्रदेश:नरवाई जलाई तो नहीं मिलेगा सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ, एमएसपी पर फसल उपार्जन भी नहीं करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस के नारायणपुर थाने ने चापाकल चोर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

आरा नगर निगम के समक्ष 11 जनवरी 24 को आयोजित होने वाले धरने को ले फुटपाथी मछली व्यवसाय संघ ने मछली व्यवसाईयों के बीच किया पर्चे का वितरण।

rktvnews

चतरा:लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment