RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: मतदान जागरूकता बाइक रैली को डीडीसी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मई। लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने,जिला निर्वाचन पढ़ाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिला परिषद के परिसर से मतदाता जागरूकता हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया । इस रैली को उप विकास आयुक्त भोजपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उन्होंने ने कहा की ये बाइक रैली लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने का कार्य करेगी। उप विकास आयुक्त भोजपुर ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके एक-एक मत से लोकतंत्र सशक्त होगा। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।लोकतंत्र के महापर्व में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान नितांत आवश्यक है। बाइक रैली में अधिकारियों के साथ ,- साथ नगर के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने जागरूक किया। ये जागरूकता रैली जिला परिषद परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रमना मैदान के मुख्य मंच के सामने सभा के रूप में तब्दील हुई एवं उपस्थित लोगों से हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए आग्रह किया गया । उपस्थित लोगों को यह शपथ भी दिलाया गया कि वह लोकसभा 2024 के चुनाव में भारत के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें | इस मौके पर जिला समन्वयक रंजय बैठा जल जीवन हरियाली की डीपीएम प्रियंका कुमारी, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) के परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ।

rktvnews

बिहार:शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

बिहार: मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों की बल्ले बल्ले नीतीश कुमार ने किया वेतन दुगना,रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का भी वेतन किया दुगना।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई काव्य-कार्यशाला, सिखायी ‘कविताई’, पढ़ाया छंद का पाठ!मंचों पर सफल होना है तो ‘छंद का ज्ञान’ आवश्यक,भाषा भी हो प्रांजल: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

देवघर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का हुआ देवघर आगमन।

rktvnews

भोजपुर: राहुल गांधी के ड्राइवर बन घूम रहे हैं तेजस्वी यादव: रामकृपाल

rktvnews

Leave a Comment