RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

भोजपुर: आर के सिंह से रमना मैदान में स्थापित जीम के दयनीय स्थिति को सुधारने का अधिवक्ता ने किया निवेदन।

बार एसोसिएशन ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रमोद राय द्वारा रमना मैदान आरा की साझा की गई तस्वीर।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)27 मई।स्थानीय रमना मैदान में स्तिथ जीम की दयनीय स्थिति को सुधारने को लेकर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह से आरा बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अधिवक्ता प्रमोद राय ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए अपने शब्दों में निवेदन करते हुए लिखा है की … अपार कष्ट और वेदना के साथ आपको सूचित करना है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व आपने रमना मैदान के सौंदर्यकरण के नाम पर जिम की स्थापना की थी लेकिन मतदान के पूर्व आपके द्वारा निर्मित जिम टूट-फूट कर ध्वस्त हो चुका है जिसके कारण सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले और जिम में जाकर अपना स्वास्थ्य ठीक करने वाले आरा शहर के पुरुष और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।टूटे-फूटे जिम के उपकरण के कारण लोगों के जीवन का संकट बना हुआ है। टूटे उपकरण से गिरने या फिसलने से आदमी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है अतः श्रीमंत से आग्रह है कि रमना मैदान में आपके द्वारा स्थापित जिम का पुनः मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को अच्छा स्वास्थ्य मुहैया कराई जा सके। चुनाव पूर्व जो आपने सपना दिखाया था वह मतदान के पूर्वी आपके द्वारा दिखाएं अच्छे स्वास्थ्य का सपना ध्वस्त होता जा रहा है। अतः श्रीमान से आग्रह है कि आप लोगों के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टूटे-फूटे जिम के उपकरण को यथाशीघ्र मरम्मत करने की कृपा करेंगे ताकि आरावासियों को जो सुबह में टहलने वाले हैं को हो रही सुविधाओं को दूर किया जा सके। इसके लिए हम सभी आरा वासी आपके सदैव आभारी रहेंगे।

Related posts

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आयोजित मखाना महोत्सव 2025 में भाग लिया।

rktvnews

छात्राओं से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैट और दुर्व्यवहार के प्रकरण में हनुमानगढ़ जिले के स्कूल प्रिंसिपल पर कड़ी कार्रवाई होगी स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव ने की हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक से बात।

rktvnews

दुमका:बागनल ग्राम में स्ट्रॉबेरी की खेती की औपचारिक शुरुआत।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72.47 करोड़ रुपये की लागत की सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौराधाम मंदिर (मां जानकी जन्म भूमि) परिसर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स और जिला खनिज फाउंडेशन से संबंधित बैठक का आयोजन।

rktvnews

बिहार: दरभंगा में राज्यपाल आरिफ मो खान ने रेड क्रॉस सोसाइटी भवन निर्माण के लिए किया भूमि पूजन।

rktvnews

Leave a Comment