RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां के साथ किया पौधारोपण।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)28 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माता बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के सुपुत्र दिवाकर ने भी इस अवसर पर पौधा लगाया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि “माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसका संरक्षण स्वयं करें।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

Related posts

देहरादून:“दिव्य कला मेला” का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

नैनीताल:बनभूलपुरा घटना पर डीएम और एसपी ने की प्रेसवार्ता।

rktvnews

रायपुर:संवेदनशीलता, साफगोई और ईमानदार इंसान होना ही बड़ा कवि होने की शर्त है : विनोद कुमार शुक्ल, नासिर अहमद सिकंदर और रज़ा हैदरी को श्रद्धांजलि।

rktvnews

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट को लेकर हुई कार्यशाला!स्थानीय फिल्मकार, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री, चित्रकारों सहित कई कोटि के कलाकारों ने लिया हिस्सा।

rktvnews

उत्तराखंड में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्व राजीव गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

Leave a Comment