RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने नक्सल कांड में संलिप्त एक को किया गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 26 मई।भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए चरपोखरी थानान्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व नक्सल कांड में संलिप्त 01 नक्सली को किया गिरफ्तार।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया है की 24.05.24 को समय करीब 20:20 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व के नक्सल कांड चरपोखरी थाना कांड सं0-198/15, दिनांक-02.07.2015, धारा-03/04 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 10/13/16/17 ऑनलॉफुल एक्टीविटिज (प्रिवेन्सन) एक्ट तथा 17 सी०एल० एक्ट में वांछित नक्सल अपराधकर्मी राज कुमार उर्फ विजय सिंह, पिता केशो सिंह, सा०-मथुरापुर, थाना-सहार, जिला-भोजपुर ग्राम-सिकरहट्टा कला में कहीं छिपा हुआ है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन एवं नक्सल अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, कन्हैया कुमार, थानाध्यक्ष चरपोखरी थाना, अपर थानाध्यक्ष चरपोखरी थाना, एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी आसूचना के आधार पर रेड /छापामारी कर पूर्व के नक्सल कांड में वांछित अपराधकर्मी राज कुमार उर्फ विजय सिंह, पिता-केशो सिंह, सा०-मथुरापुर, थाना-सहार, जिला-भोजपुर को ग्राम-सिकरहट्टा कला से गिरफ्तार किया गया हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी मरीजों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया।

rktvnews

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगॉठ के अवसर पर जनपद के केन्द्रीय विद्यालय भीमताल में प्रेसवार्ता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने की बाढ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग।

rktvnews

बक्सर:उच्च विद्यालय/+2 उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ विद्यालय एवं पुस्तकालय के सुदृढीकरण के संबंध में बैठक।

rktvnews

भोजपुर : चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार! बहोरनपुर पुलिस ने भेजा जेल 

rktvnews

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,बालू लदा तीन ट्रैक्टर को किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment