RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 24 मई। सांसद सेठ ने दिनांक 25 मई को राष्ट्र निर्माण के लिए अपने-अपने घरों से निकलकर पहले मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 5 साल में एक बार यह लोकतंत्र का पर्व आता है और इस लोकतंत्र के पर्व मे हम सभी लोगों को इसमें भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं। वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एक सशक्त नेता के रूप में आप सबों के आशीर्वाद से मिला है। इन 10 सालों में देश की कई उपलब्धियां रही है जो आज भारत को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है। इसलिए सुबह सुबह अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान करें। अपने और अपने परिवार वालों को मतदान करने अपने आसपास रहने वाले लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। यही हमारा राष्ट्रीय धर्म है।राष्ट्र के निर्माण में हम सभी अपना भागीदारी सुनिश्चित करें और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कमल फूल छाप में बटन दबाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

Related posts

राजस्थान:विश्वविद्यालय संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता को आधुनिक दृष्टि प्रदान करे: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान।

rktvnews

रामोत्सव 2024:मीडियन हॉर्टिकल्चर सौंदर्यीकरण से अयोध्या के एंट्री प्वॉइंट्स चमकाएगी योगी सरकार।

rktvnews

भोजपुर: 16 मई को भाजपा भोजपुर करेगी तिरंगा यात्रा आयोजित, की गई तैयारी समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

अब व्यापार के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण : शर्बत भी बंटा हिन्दू और मुस्लिम में!

rktvnews

Leave a Comment