RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 मई। शुक्रवार को एसबी कॉलेज आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 1 के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राज्य रक्तदान परिषद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो पूनम कुमारी ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में वीकेएसयू के प्रति कुलपति प्रो सी एस चौधरी ,विशिष्ट अतिथि के रूप में सीसीडीसी प्रो प्रसुंन्जय कुमार सिन्हा तथा पूर्व सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों का स्वागत और संचालन डॉक्टर पंकज कुमार ने किया धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1के कार्यक्रम पदाधिकारी डा अभिनव आनंद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक स्वामी सहजानंद और स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण,अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया।
रक्तदान के पूर्व सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि ने सभी स्वयंसेवकों का हौसला आफजाई करते हुए कहा की रक्त का अभी तक कोई विकल्प नहीं है। रक्त भगवान द्वारा प्रदत्त अमूल्य निधि है जिसके सेल्स 130 दिनों के बाद लगभग मृत हो जाते या टूट कर बाहर निकल जाते। इसलिए अधिक से अधिक दान कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
वही पूर्व एन एन एस कोआर्डिनेटर सह सीसीडीसी प्रो प्रसुंन्जय कुमार सिन्हा ने रक्तदान से होने वाले फायदा ,भ्रांतियां, कमजोरी ,आदि पर विस्तार से चर्चा और कहा कि इससे न कमजोरी होती है ना इससे कोई घाटा है बल्कि रक्तदान से केवल और केवल फायदा है । रक्तदान करने से निशुल्क हेपेटाइटिस बी हेपेटाइटिस सी मलेरिया, वीडीआरएल,बीपी शुगर आदि रोगों की जांच निशुल्क हो जाती है बाहर जाने पर हजारों रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। लगातार रक्तदान करने वालों को और ब्रेन हेमरेज होने की संभावना कम हो जाती है।
प्रो पूनम कुमारी ने कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम पदाधिकारी डा अभिनव आनंद के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का बहुत ही अच्छा काम हो रहा है जिसकी मैं भूरी भूरी प्रशंसा करती हूं और सभी स्वयंसेवकों से कहना चाहती हूं कि अधिक से अधिक रक्तदान कर अपने कॉलेज और यूनिट का सम्मान बढ़ाएं। अंत में प्राचार्य ने उपस्थित सभी अतिथियों का बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
प्रमुख उपस्थिति में प्रो धर्मेन्द्र प्रधान,डॉक्टर अभिनव आनंद, डा विनय कुमार,डा मुन्ना कुमार ज्योति, डा संजीत कुमार राज,डा मुकेश कुमार ,डा अनामिका, डा राजलक्ष्मी, डा पूजा ,डा रूपाली ,सूर्यांश राज अजय हिंदू धीरज जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
