RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गोड्डा के कांग्रेस उम्मीदवार के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 23 मई।गोड्डा लोक सभा के कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव और उनके भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव आयोग मे शिकायत दर्ज कराया है।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया की दुमका जिला के सरैयाहाट थाना के जोकेला गांव मे नीलकंठ यादव नामक व्यक्ति की हत्त्या हो गयी थी और तब प्रदीप यादव के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव उस गाव मे नीलकंठ यादव के घर पहुँच गए और बताये की वे ही इस हत्याकांड का जांच कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा दिलीप यादव किसके कहने पर नीलकंठ यादव के घर गए थे?
दिलीप यादव का तबादला सी आई डी मे किसने कराया?
2005 से ही येन केन दिलीप यादव हमेशा चुनाव के समय गोड्डा तबादला कर दिया जाता है इसका भी जांच होना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग किया की गोड्डा कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप यादव, उनके भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव और इस पूरे प्रकरण मे कौन कौन शामिल है उन सब का जांच हों। दिलीप यादव के खिलाफ पूर्व मे भी शिकायत भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी तब दिलीप यादव का तबादला हुआ था पर तबादला कोई कारवाई नहीं होता उनका निलंबन की मांग की गयी है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा की अभी दिलीप यादव देवघर एम्स मे भर्ती होने के लिए उपाय कर रहे हैं ताकि फिर गोड्डा क्षेत्र मे जाकर चुनाव को प्रभावीत करें।
अतिरिक्त मुख्य चुनाव पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने मामले मे जांच के आदेश दिया है।
प्रतिनिधिमंडल मे ज्योति आनंद, बिपिन कुमार, अनुराधा मोदी शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सांसद सुदामा प्रसाद का किया गया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बसंतोत्सव 2025 में भव्यता के साथ निकलेगी हनुमान जी की शोभा यात्रा:नीरज कुमार केसरी

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की हुई समीक्षा।

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रीय “शिवजन्मोत्सव 2025” आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment