RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

एनटीपीसी ने प्रतिभा विकास के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त की और एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में तीसरा स्थान अर्जित किया।

एनटीपीसी पिछले आठ वर्षों में सात बार यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला एकमात्र सार्वजनिक उपक्रम बन गया है।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 22 मई।एनटीपीसी ने एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2024 में वैश्विक स्तर पर तीसरा स्थान अर्जित करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सभी भारतीय कंपनियों में सर्वोच्च रैंकिंग है। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी ही एकमात्र ऐसा सार्वजनिक उपक्रम है जिसने पिछले आठ वर्षों में सात बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है। 21 मई, 2024 को न्यू ऑरलियन्स, अमेरिका में आयोजित एक समारोह में एनटीपीसी की मुख्य महाप्रबंधक (रणनीतिक मानव संसाधन और प्रतिभा प्रबंधन) रचना सिंह भाल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), अमेरिका द्वारा स्थापित यह एटीडी बेस्ट अवार्ड्स, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (एल एंड डी) के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है। यह उन संगठनों को सम्मानित करता है जो एक रणनीतिक व्यवसाय उपाय के रूप में प्रतिभा विकास का लाभ उठाते हैं और प्रभावी कर्मचारी विकास प्रथाओं के माध्यम से उद्यमव्यापी सफलता का प्रदर्शन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि रैंकिंग उच्च अखंडता और वैश्विक प्रतिष्ठा वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित एक कड़ी आकलन और मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित की जाती है।
यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव संसाधन क्षेत्र में एनटीपीसी के असाधारण प्रदर्शन पर प्रकाश डालती है। एटीडी बेस्ट अवार्ड एनटीपीसी की उत्कृष्ट शिक्षण और विकास प्रथाओं एवं उत्कृष्टता की निरंतर खोज का एक प्रमाण है। कंपनी ने शिक्षण और विकास के प्रति एक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया है, प्रौद्योगिकी और नवाचार को अपनाया है, उद्योग के मानक स्थापित किए हैं, सीखने के अवसरों को सुविधाजनक बनाया है तथा सतत शिक्षण की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

Related posts

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय और जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:डीडीसी को दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यसचिव ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की दी जानकारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इज्तिमा की तैयारियों पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने दिये निर्देश।

rktvnews

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल झारखंड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा का किया गया औचक निरीक्षण!डेंगू के रोकथाम के लिए जरूरी उपाय, जांच एवं ईलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निदेश।

rktvnews

डा अशोक कुमार ‘ज्योति’ केंद्र में बने हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य।

rktvnews

Leave a Comment