RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

खेलो से मानसिक ,शारीरिक के साथ-साथ आपसी प्रेम और सद्भाव की भावनाओं का होता है विकास:रघुपति यादव

फीता काट मैच का उदघाटन करते मुख्य अतिथि।

आरा/ भोजपुर (सुनिल सिंह)20 जून। यंग स्टार क्रिकेट लीग के फाइनल मैच का उदघाटन बड़हरा विधानसभा सभा क्षेत्र के गुलाब छपरा में 19 जून को जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने किया। ब्रदर्स इलेवन और स्ट्राइकर्स इलेवन के बीच 6-6 ओवर के खेले गए मैच का मुख्य अतिथि के रूप में उदघाटन करते हुए रघुपति यादव ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई में युवाओं में खेल के प्रति बढ़ते रुझान और ग्रामीण स्तर पर आयोजकों द्वारा टूर्नामेंट के आयोजनों के बेहतर ढंग से कराने पर प्रसन्नता जाहिर की।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते रघुपति यादव।

रघुपति यादव ने कहा की खेल एक ऐसा माध्यम है जिससे मानसिक और शारीरिक विकास के साथ साथ सामाजिक स्तर पर भी सभी वर्गों समुदायों को एक जगह एकत्रित कर आपसी सौहार्द और प्रेम की भावनाओं को विकसित करता है।उन्होंने खेल और खिलाड़ियों के विकास पर अपने संबोधन में कहा की मैं निरंतर इस तरह के आयोजनों में जाता हूं और समस्याओं से अवगत होते रहता हूं उन्होंने कहा की मैं इस संबंध में हमेशा जिला प्रशासन और सरकार से खेल और खिलाड़ियों के विकास की मांगे करता हूं साथ ही निजी रूप से भी हरसंभव इसके विकास के लिए प्रयास करता हूं और आने वाले दिनों में अपने प्रयासो और आप सभी के सहयोग से खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहतर वातावरण और संसाधनों का सरकारी स्तर पर व्यवस्था कराने में सफल रहूंगा।मुख्य अतिथि के साथ उनके सहयोगियों के रूप में राहुल ,शत्रु,संजय,अजय यादव ,मनीष,लालू,ऋतिक,अमन सहित अन्य युवा उपास्तिथ थे।

खिलाड़ियों के बीच पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव।

फाइनल मैच में स्ट्राइकर्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के कप्तान अमर की धारदार बल्लेबाजी 24 गेंदों में 46 रन जिनमे 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे के साथ 124 रन बनाए जिसमे जीत के लिए 125 रनो के बजाय ब्रदर्स इलेवन की पूरी टीम 78 रनो पर ही सिमट गई और विजेता की ट्रॉफी स्ट्राइकर्स इलेवन के नाम कर दिया। गोलू पांडेय की कप्तानी वाली टीम ब्रदर्स इलेवन को उपविजेता घोषित किया गया।
मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैट्समैन का खिताब कप्तान अमर को और बेस्ट गेंदबाजी का खिताब लल्लू को दिया गया।

Related posts

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

उत्तराखंड:सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा मतदाता आभार रैली का आयोजन।

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की क्षेत्रीय बैठक 12 जुलाई को केवड़िया में होगी।

rktvnews

राजग प्रत्याशी आर के सिह के पक्ष मे अधिवक्ता समाज की हुई बड़ी बैठक।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश।

rktvnews

रांची:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिया सम्मान : संजय सेठ

rktvnews

Leave a Comment