RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

सारण: दो पक्षों के उपजे विवाद में गोली बारी की घटना।

RKTV NEWS/सारण (छपरा) 21 मई। दो पक्षों के बीच झड़प और गोलीबारी की हुई घटना में जानकारी देते हुए सारण पुलिस ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है की नगर थानान्तर्गत तेलपा के पास दो पक्ष के लोगों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक पक्ष के 03 लोगों को गोली लगी है। यह घटना संभवतः कल दिनांक-20.05.2024 को बुथ नं0-318, 319 के पास भाजपा एंव राजद कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी, गाली-गलौज एवं पत्थरबाजी की प्रतिक्रिया में होना प्रतीत होती है। घायलों में से चंन्दन कुमार, पिता नागेन्द्र राय की मृत्यु हो गयी एवं दो अन्य 1. मनोज राय, पिता विदेशी राय, 2. गुड्डु राय, पिता शम्भू राय घायल है, जो इलाजरत है एवं वर्तमान में खतरे से बाहर है। मृतक के परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी भी की जा रही है।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संभावित अभियुक्त 1. रामाकांत सिंह, उम्र 62 वर्ष, पिता स्व० जयनारायण सिंह सोलंकी, सा०-बड़ा तेलपा, थाना-नगर, जिला-सारण, 2. रविकांत सिंह, उर्फ रामप्रताप सिंह, उम्र-47 वर्ष, पिता-देवेन्द्र सिंह, सा० बड़ा तेलपा नई बस्ती, थाना नगर, जिला-सारण को हिरासत में लिया गया है, एवं इनकी तलाशी से हथियार एवं गोली भी बरामद हुई है। एफ०एस०एल० की टीम द्वारा भी घटना स्थल की जाँच की गई है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्‌तारी हेतु कार्रवाई जारी है।
इस घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाये जाने के संबंध में नगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी को लाईन हाजिर किया गया है, एवं इनके स्थान पर अन्य पदाधिकारी को थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित करने हेतु चुनाव आयोग को अनुशंसा भेजी गई है।
क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु दो दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं पुरे जिला में बंद की गई है, आगामी स्थिति देखते हुए इसके संबध में अग्रतर निर्णय लिया जाएगा। घटना स्थल एवं आस-पास मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी/बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, एवं अर्धसैनिक बल भी क्षेत्र में लागातार फ्लैग मार्च कर रहा है। कानून हाथ में लेने वाले एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों व सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक / भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

अपूर्व चंद्रा ने भारत की जी-20 अध्यक्षता पर ‘पीपुल्स जी-20’ नामक ई-पुस्तक का अनावरण किया।

rktvnews

हरियाणा चुनाव:एसी कमरों में बैठकर एग्जिट पोल बनाने वालो का बोरिया बिस्तर पैक, एग्जिट पोल हुए धराशायी, फिर से बीजेपी छाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहद डॉक्टर अमित कुमार जायसवाल ह्रदय रोग विशेषज्ञ ने किया निशुल्क जांच।

rktvnews

भोजपुर:14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के संगोष्ठी कार्यक्रम मे शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा।

rktvnews

होम एप्लायंसेस के भविष्य का अनुभव करें: बीएसएच होम एप्लायंसेस (BSH Home Appliances) ने गुवाहाटी में पहला बॉश और सीमेंस स्टोर खोला उत्तर-पूर्व में प्रीमियम होम एप्लायंसेस की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

rktvnews

Leave a Comment