RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा-जदयू ने सबके साथ किया विश्वासघात!इंडिया गठबंधन अतिपिछड़ों के रोजगार, व्यवसाय और सम्मान की गारंटी करेगा :राजेश सहनी

मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के माध्यम से हो नदी-पोखर की नीलामी, बिंद-मल्लाह समाज को मछली पालन के अधिकार की पुनर्बहाली हो : शत्रुघ्न साहनी

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21मई।भाजपा-जदयू ने सबके साथ विश्वासघात किया है और इस चुनाव में उनको इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा) के राष्ट्रीय सचिवों – राजेश साहनी (उत्तरप्रदेश) और शत्रुघ्न सहनी (बिहार) ने आज बड़हरा प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंवाद करते हुए उक्त बातें कहीं ।
नेताद्वय ने आज महुली, नूरपुर खवासपुर, नया खवासपुर, सोहरा, पिपरपांती और नया खवासपुर आदि गांवों में जनसंवाद किया।
उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार ने नदियों और तालाबों पर से बिंद-मल्लाह समुदाय के परम्परागत अधिकार छीन लिये हैं। राज्य मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को दरकिनार कर नीलामी करने से उनके रोजगार व व्यवसाय मो भारी नुकसान पहुंचा है। इंडिया गठबंधन सरकार उनके रोजगार, व्यवसाय व सम्मान की रक्षा करेगी।
उन्होंने कहा कि एक बड़ी आबादी माइक्रो फाइनांस कम्पनियों के कर्ज के जाल में फंसी हुई है। ऐसे तमाम कर्जों को माफ किया जाना चाहिए।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ,बाबा साहेब के संविधान, देश के लोकतंत्र और दलित-पिछड़ों के आरक्षण अधिकार के विरोधी है और देश को मनुस्मृति के मुताबिक चलाना चाहते है। वे अतिपिछड़ों के लिए नकली प्रेम प्रदर्शित करते हैं लेकिन उनके दस साल दलितों-अतिपिछड़ो के लिये आफत काल साबित हुए हैं।
उन्होंने आरा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से जिताने की अपील की।
बैठकों में भाकपा(माले) नेता खूबलाल रजक, अशोक बिंद (महुली), सरयू बिंद (सोहरा), केश्वर साहनी (मोअजमपुर), अभिराम मल्लाह महुली) के साथ ही वरिष्ठ भाकपा(माले) नेता भगीरथ यादव और श्रीकांत पासवान भी शामिल रहे।

Related posts

पटना:’राष्ट्रभाषा’ के लिए अविराम संघर्ष के संकल्प के साथ “हिन्दी पखवारा” एवं “पुस्तक चौदस मेला ” का हुआ समापन।

rktvnews

कैबिनेट ने 2024-25 सीजन के लिए कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय/समीक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कल अगरतला में केंद्रीय स्तर की समन्वय समिति की बैठक- “पूर्वोत्तर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना” के प्रतिभागियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले विधायक द्वय आनंद मिश्रा व राकेश रंजन ओझा! किया शोक संवेदना व्यक्त! दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

rktvnews

आदर्श शिक्षक: धर्मदेव सिंह

rktvnews

Leave a Comment