RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त ने नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)13 अप्रैल।उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम, गिरिडीह, नगर पंचायत, बड़की सरैया, नगर पंचायत, धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना इत्यादि के कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त ने सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों नगर निकायों क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में किए गए बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं उप विकास आयुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही।
बैठक में उप नगर आयुक्त, नगर निगम गिरिडीह, कार्यपालक पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा किया।

rktvnews

आज नमक कुछ ज्यादा था : कीर्ति जायसवाल

rktvnews

रायपुर : मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण।

rktvnews

लय का चौथा स्तंभ पंडित बिरजू महाराज का कृतित्व : सिविल सर्जन

rktvnews

राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की।

rktvnews

चोल काल से संबंधित भगवान हनुमान की चोरी हुई मूर्ति बरामद; आइडल विंग, तमिलनाडु को सौंप दिया।

rktvnews

Leave a Comment