RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

छठे चरण के लिए 7 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 18 मई।लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें जम्मू एवं कश्मीर के 3-अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में स्थगित हुए चुनाव के लिए लड़ने वाले 20 उम्मीदवार भी शामिल हैं।
इस चरण में 7 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों की 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान हेतु कुल 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 07 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर के संसदीय क्षेत्र 3- अनंतनाग-राजौरी में स्थगित हुए मतदान को छोड़कर) के लिए छठे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 900 नामांकन वैध पाए गए। 3-अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में कुल 28 नामांकन दाखिल किए गए थे और 21 नामांकन वैध पाए गए थे।
छठे चरण में, उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 470 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद, हरियाणा के 10 संसदीय क्षेत्रों में 370 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। झारखंड के 8-रांची संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 70 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 2-उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 69 नामांकन-पत्र दाखिल हुए। छठे चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 15 है।

लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव के छठे चरण के लिए राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेशवार विवरण:

*जम्मू एवं कश्मीर के संसदीय क्षेत्र 3-अनंतनाग-राजौरी में तीसरे चरण से स्थगित मतदान छठे चरण में।

Related posts

गिरीडीह : उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) 2025 की द्वितीय तिमाही की बैठक संपन्न।

rktvnews

अब क्यूबा और राऊल कास्त्रो अमेरिका के निशाने पर!

rktvnews

बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की बहाली भविष्य में बिहार सरकार का बनेगी सरदर्द:अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

पटना:नये जन-सम्पर्क अधिकारियों के लिए सशक्त मीडिया प्रबंधन और बेहतर मीडिया समन्वयन आधारित एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

देवघर:मुस्कुराते हुए अपने पथ पर बेहतर कार्य करते हुए औरों के लिए बनें प्रेरणास्त्रोतःउपायुक्त

rktvnews

देवघर:बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment